{"_id":"5e32a09e8ebc3e7d5b70cdfe","slug":"goa-ngo-complains-against-caa-protester-of-church-for-presence-of-children-in-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: सीएए के खिलाफ रैली में बच्चों को किया शामिल, एनजीओ ने दर्ज करवाई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: सीएए के खिलाफ रैली में बच्चों को किया शामिल, एनजीओ ने दर्ज करवाई शिकायत
Thu, 30 Jan 2020 03:05 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Jan 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
गोवा के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने ‘गोवा चर्च’ से संबद्धित संगठनों द्वारा पिछले सप्ताह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ आयोजित रैली में बच्चों की मौजूदगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोवा चर्च से संबद्धित संगठनों ने मारगांव के लोहिया मैदान में 24 जनवरी को सीएए के खिलाफ एक रैली आयोजित की थी। एनजीओ ‘स्टॉप चाइल्ड अब्यूज नाउ’ (एससीएएन) ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक से रैली में बच्चों की मौजूदगी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
एससीएएन के निदेशक एमीदियो पिन्हो ने शिकायत में कहा कि इस तरह के स्थानों पर ले जाने से बच्चे प्रभावित होते हैं। यह उन्हें कमजोर बनाता है। शिकायत में कहा कि ऐसे में बच्चे राजनीतिक विचारधारा, आक्रामक और अक्सर अपमानजनक भाषा से अवगत होते हैं और इसका उन पर गहरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
उसने कहा कि ऐसी रैलियों में बच्चों का जाना उनके संवेदनशील मन के लिए हानिकारक हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।