फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa minister nilesh cabral resign from cabinet to induct Aleixo Sequeira

Goa: गोवा के मंत्री निलेश कबराल का इस्तीफा, कांग्रेस से भाजपा में आए ये विधायक ले सकते हैं जगह

Sun, 19 Nov 2023 03:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 03:37 PM IST
सार

सीएम प्रमोद सावंत ने रविवार को बताया कि कबराल ने इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
goa minister nilesh cabral resign from cabinet to induct Aleixo Sequeira
निलेश कबराल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा सरकार के मंत्री निलेश कबराल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए एलेक्सो सीक्येरा को मंत्री बनाया जाएगा। सीएम प्रमोद सांवत ने ही इसकी जानकारी दी है। सीक्येरा उन आठ विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। सीएम प्रमोद सावंत ने रविवार को बताया कि कबराल ने इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


निलेश कबराल गोवा की प्रमोद सावंत सरकार में पीडब्लूडी और कानून मंत्री थे। हालांकि मंत्री पद छोड़ने के बाद अभी तक निलेश कबराल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सीएम सावंत ने बताया कि रविवार शाम को सीक्येरा को मंत्री बनाया जा सकता है। सीएम कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राज्यापाल फिलहाल बाहर गए हुए हैं और वह दोपहर तक वापस लौटेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीक्येरा ने भी उनके मंत्री बनाए जाने की पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed