फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa-lockdown-restriction-what-is-allowed-what-will-open

Goa Lockdown : गुरुवार से तीन मई तक लॉकडाउन, सीएम प्रमोद सावंत ने बताया गोवा में क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Wed, 28 Apr 2021 06:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 06:08 PM IST
सार

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए देश के अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी लॉकडाउन किया जा रहा है। गुरुवार शाम सात बजे से यह लागू होगा। 
 

विज्ञापन
goa-lockdown-restriction-what-is-allowed-what-will-open
पालोलेम बीच: file photo - फोटो : iStock

विस्तार

देश में थम नहीं रही दूसरी कोरोना लहर पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन का सिलसिला जारी है। अन्य राज्यों की तरह अब गोवा में भी इसकी जरूरत महसूस हुई है। बुधवार को सीएम प्रमोद सावंत ने राज्य में पांच दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। 

विज्ञापन


देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को अलग-अलग राज्यों में कहीं लॉकडाउन, कहीं वीकेंड लॉकडाउन कहीं नाइटकर्फ्यू जारी है। इसके बाद भी देशभर में कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं। बुधवार देश में 3.60 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। पीएम मोदी ने बीतें दिनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा था कि लॉकडाउन को अंतिम उपाय के तौर पर लागू किया जाए। लेकिन हालात नहीं सुधरने के कारण इसे लागू करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


गोवा में ये सेवाएं बंद रहेंगी
गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने बताया कि गोवा में 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति दी रहेगी।  सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। कैसिनो, होटल, पब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवा परिवहन के लिए सीमाएं खुली रहेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed