{"_id":"61dad3ce018b743f862d6676","slug":"goa-independent-mla-prasad-gaonkar-submits-his-resignation-to-legislative-assembly-secretary-namrata-ulman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Elections 2022: गोवा के निर्दलीय विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Elections 2022: गोवा के निर्दलीय विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Sun, 09 Jan 2022 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:53 PM IST
सार
खास बात यह है कि कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन एक के बाद एक कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया और पार्टी के पास अब तक केवल दो विधायक बचे हैं।
विज्ञापन
विधायक का इस्तीफा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के एक दिन बाद ही बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि यहां निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा सचिव नम्रता उलमान को अपना त्याग पत्र सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उनके इस्तीफे के साथ 40 सदस्यीय सदन में विधायकों की संख्या 33 रह गई है। यहां 14 फरवरी को विधानसभाचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं और सांगुम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरुंगा। खास बात यह भी है कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन एक के बाद एक कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया और पार्टी के पास अब तक केवल दो विधायक बचे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस विधायक लुइज़िन्हो फलेरियो और रवि नाइक, निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे, भाजपा की अलीना सलदान्हा, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के जयेश सालगांवकर और राकांपा विधायक चर्चिल अलेमाओ ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची
इस बीच 14 फरवरी को 40 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से सूची में सात प्रत्याशियों का एलान किया गया है। इस तरह कांग्रेस पार्टी 40 विधानसभा सीटों के लिए 17 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है।
वहीं, आम आदमी पार्टी भी गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए अब तक 20 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। दरअसल, गोवा में 14 फरवरी को जनता की ओर से वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को परिणामों की घोषणा होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव की तारीखों का एलान किया था।