{"_id":"609539b90a8b74488e7c3fca","slug":"goa-govt-imposes-15-day-lockdown-from-may-9-amid-covid-19-spike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा : रविवार से 15 दिन का कर्फ्यू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा : रविवार से 15 दिन का कर्फ्यू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया एलान
Fri, 07 May 2021 07:05 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 May 2021 07:05 PM IST
सार
इस दौरान कर्फ्यू जैसी पाबंदियां पूरे राज्य में लागू होंगी। हालांकि इस दौरान सुबह 7 बजे से 1 बजे तक आवश्यक चीजें खरीदने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी को काबू में करने के लिए रविवार से 15 दिन के कर्फ्यू एलान किया है। यह लॉकडाउन रविवार नौ मई को सुबह नौ बजे से लागू होगा। इस दौरान कर्फ्यू जैसी पाबंदियां पूरे राज्य में लागू होंगी। हालांकि इस दौरान सुबह 7 बजे से 1 बजे तक आवश्यक चीजें खरीदी जा सकेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम सावंत ने पहले ही लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाने के संकेत दिए थे। सीएम सावंत ने कहा था कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भाजपा के सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में वार रूम तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि सामूहिक प्रयास से इस महामारी को हराया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी भाजपा विधायक एक कॉल सेंटर भी चलाएंगे, जो 24 घंटे काम करेगा और कोरोना के मरीजों से संपर्क में रहेगा। बता दें कि गोवा में पॉजिटिविटी दर 51.65 फीसदी है। सावंत ने इसके अगले 10 दिन में घटने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए यह होगा नियम
सीएम सावंत ने कहा कि गोवा आने वाले सभी पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट या फिर टीका लगवाने (दोनों खुराक) का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है।
क्या-क्या खुला रहेगा
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि इस दौरान मेडिकल सप्लाई समेत आवश्यक सेवाओं को अनुमति रहेगी। किराने की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने की अनुमति रहेगी। रेस्तरां से खाना ले जाने की अनुमति सुबह सात से शाम सात बजे कर रहेगी।
इसके अलावा गोवा आ रहे यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र (दोनों खुराकों का) पेश करना अनिवार्य होगा। सावंत ने कहा कि राज्य में सकारात्मकता दर और मृत्यु दर दोनों में इजाफा हो रहा है। यहां ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में एक विस्तृत आदेश शनिवार की दोपहर चार बजे जारी किया जाएगा।