फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Governor Sreedharan Pillai on governor vs CM says both sides should respect their Lakshmana rekha

Governor Vs CM: श्रीधरन पिल्लई ने राज्यपाल-मुख्यमंत्रियों के बीच टकराव से बचने के दिए सुझाव, कही यह बात

Mon, 06 Mar 2023 09:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 06 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई ने कहा कि एक लक्ष्मण रेखा है जिसके भीतर लोकतंत्र के प्रत्येक स्तंभ को काम करना चाहिए। अगर कोई इस रेखा को पार करता है तो उसके बाद संविधान के पास इसका कोई उपाय नहीं है।

विज्ञापन
Goa Governor Sreedharan Pillai on governor vs CM says both sides should respect their Lakshmana rekha
Goa Governor Sreedharan Pillai - फोटो : ANI

विस्तार

हाल के दिनों में गैर-भाजपा शासित राज्यों में राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के बीच टकराव देखने को मिले हैं। ऐसे में गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने टकराव से बचने के लिए सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि किसी भी विवाद या टकराव से बचने के लिए दोनों पक्षों को अपनी लक्ष्मण रेखा का सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन


पिल्लई ने कहा कि एक लक्ष्मण रेखा है जिसके भीतर लोकतंत्र के प्रत्येक स्तंभ को काम करना चाहिए। अगर कोई इस रेखा को पार करता है तो उसके बाद संविधान के पास इसका कोई उपाय नहीं है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान सभा में हुई चर्चाओं से पता चलता है कि इसके सदस्यों ने कभी भी ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं की थी जिसमें लोकतंत्र के तीन स्तंभ - विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका में टकराव होगा।
विज्ञापन


गोवा के राज्यपाल पिल्लई का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब और झारखंड जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर खींचतान देखने को मिल रही है। किसी विशेष घटना का जिक्र किए बिना पिल्लई ने कहा कि दूसरे राज्यपालों के अपने-अपने मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन जहां तक मेरा संबंध है, मैंने अनुभव किया है कि अगर आप सम्मान देते हैं, तो आपको बदले में सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति का विरोध किया...
पिल्लई ने कहा कि अक्टूबर 2019 में जब उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया तो कुछ राजनीतिक दलों ने बयान जारी कर कहा कि मिजोरम को हिंदू कट्टरपंथियों को राज्य में स्वीकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि मैं केरल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं। जिस कारण उन्होंने राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति का विरोध किया। लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उन्होंने मान लिया कि मैं उनकी बेहतर सेवा कर रहा हूं और मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध भी थे।


जनता ही महान है
गोवा के राज्यपाल ने आगे कहा कि किसी पद पर बैठे व्यक्ति में उदारता, जिम्मेदारी और ईमानदारी होनी चाहिए। मेरा मानना है कि एक-दूसरे के लिए सम्मान इसका मापदंड होना चाहिए क्योंकि संविधान के तहत और हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जनता ही महान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed