{"_id":"5de5ef538ebc3e54ea681bf1","slug":"goa-governor-satyapal-malik-on-gandhi-family-says-political-heirs-killed-soul-of-mahatama-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल मलिक ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक वारिसों ने गांधीजी की आत्मा ही मार दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यपाल मलिक ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक वारिसों ने गांधीजी की आत्मा ही मार दी
Tue, 03 Dec 2019 10:44 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
गोवा के राज्यपाल सत्यापाल मलिक ने राजभवन की ओर से गांधीजी के 150वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधीजी के राजनीतिक वारिसों ने ही उनके गुणों को भुला दिया। राममनोहर लोहिया मानते थे कि नाथूराम गोडसे ने सिर्फ गांधीजी के भौतिक रूप को मारा है। लेकिन उनके राजनीतिक वारिसों ने तो गांधीजी की आत्मा ही मार दी।
विज्ञापन
राज्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने गांधीजी के गुणों के स्तर को सिर्फ एक चरखे तक सीमित कर दिया। बापू में कोई अभिमान नहीं था। वे सरलता के साथ जीने वाले आदमी थे। आज भारत में कोई विधायक बनता है तो पागल हो जाता है। उन्हें गांधीजी से सीखना चाहिए।
विज्ञापन
गोवा के राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजनीति में नैतिकता लाने का श्रेय दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी से सार्वजनिक जीवन में नैतिकता अपनाने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
बता दें कि सत्यपाल मलिक को 25 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल पद से हटाकर गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन्होंने तीन नवंबर को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।