फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   goa government will give lump sum amount of 5000 rs to labours who lost their work during pandemic

कोविड-19: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी एकमुश्त 5,000 रुपये की मदद, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

Wed, 07 Jul 2021 03:19 PM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 07 Jul 2021 03:19 PM IST
सार

गोवा में जिन श्रमिकों ने कोविड 19 महामारी के चलते अपनी आजीविका खोई है, उन्हें राज्य सरकार की ओर 5,000 रुपये एकमुश्त राशि वित्तीय सहायता के तौर पर मिलेंगे।

विज्ञापन
goa government will give lump sum amount of 5000 rs to labours who lost their work during pandemic
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

गोवा मंत्रिमंडल ने बुधवार को असंगठित क्षेत्रों के ऐसे श्रमिकों को 5,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने की योजना को मंजूरी दी, जिन्हें कोविड-19 महामारी के चलते आजीविका खोनी पड़ी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस योजना के दायरे में 25 हजार से 30 हजार लोग शामिल होंगे, जिनकी आजीविका महामारी से प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘एक साधारण फॉर्म भरने के बाद उन्हें 5,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इस योजना में ऑटो-रिक्शा चालक, टैक्सी ऑपरेटर, विभिन्न पंचायतों में पंजीकृत संविदा कर्मचारी और राज्य समाज कल्याण विभाग के पारंपरिक व्यवसायों के तहत सूचीबद्ध कर्मचारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed