गोवा में करोड़पतियों का चुनाव, हर दूसरा उम्मीदवार करोड़पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार गोवा के हैं। एडीआर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर गौर करें तो गोवा में चुनाव लड़ रहा हर दूसरा उम्मीदवार करोड़पति ही नजर आता है।
पांचों राज्यों में सबसे आगे गोवा के ही करोड़पति हैं, इसके बाद पंजाब का नंबर आता है जिसके 37 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। उत्तराखंड और मणिपुर के 31 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं तो यूपी के सबसे कम मात्र तीस फीसदी उम्मीदवार ही करोडों की संपत्ति के मालिक हैं।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार गोवा की 40 सीटों के लिए ढाई सौ से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं इनमें से 251 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है। जिनमें से 156 उम्मीदवार करोडों की संपति के मालिक हैं।
भाजपा के सबसे ज्यादा 94 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति
पार्टी वाइज बात करें तो भाजपा के 40 में से 36 उम्मीदवार करोड़पति हैं तो कांग्रेस के 34 उम्मीदवारों के पास करोडों की संपति है। पहली बार चुनाव में किस्मत आजमा रही आप के 49 फीसदी तो एनीसीपी के 59 फीसदी उम्मीदवार करोडों के मालिक हैं।
65 करोड़ की सपंत्ति के मालिक आप उम्मीदवार रंजीत कोटा गोवा के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं तो मात्र 20 हजार की सपंति के साथ एनसीपी उम्मीदवार ओसबर्ट डी कुंचा सबसे गरीब। कोटा के बाद भाजपा के माइकल विंसेट लोबो 54 करोड़ की संपति के साथ दूसरे उम्मीदवार हैं।
गोवा में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में सबसे बड़े कर्जदार हैं कांग्रेस के एग्नेलो निकोलस फर्नांडीज। उन पर कुल 19 करोड़ का कर्ज है जबकि उनके बाद नंबर है महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के पांडुरंग उर्फ दीपक धवालिकर का। उन पर 13 करोड़ का कर्जा है। गोवा के कुल उम्मीदवारों में 12 फीसदी दस करोड़ से ज्यादा संपति के मालिक हैं तो 15 फीसदी पांच से दस करोड़ वाले। आपराधिक पृष्ठभूमि की बात करें तो 15 फीसदी ही दागी हैं उनमें से 8 फीसदी के खिलाफ संगीन मुकदमे दर्ज हैं।