फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa election 2017: its manohar parrikar or parsekar for bjp

गोवा में सीएम चेहरे पर असमंजस, पार्सेकर और परिकर को लेकर फंसा पेंच

Mon, 16 Jan 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
Goa election 2017: its manohar parrikar or parsekar for bjp
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गोवा में भाजपा मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर उलझ गई है। पार्टी द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वे में वहां फिर से सत्ता में आने की संभावना तो जताई गई है, मगर मुख्यमंत्री के रूप में लक्ष्मीकांत पार्सेकर की लोकप्रियता बेहद कम हैं। गोवा में भाजपा समर्थक मतदाता पार्सेकर की जगह रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि बुधवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर मंथन हुआ। बीच बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने परिकर से फोन पर बातचीत भी की। इसी माथापच्ची के कारण बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की गई। 
विज्ञापन


दरअसल गोवा में पार्टी किसी तरह का कोई खतरा नहीं उठाना चाहती। वैसे भी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है। इस पार्टी ने संघ से अलग हुए धड़े की ओर से बनाई गई पार्टी और शिवसेना के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

29 उम्मीदवारों की सूची जारी

Goa election 2017: its manohar parrikar or parsekar for bjp
अमित शाह

​इसके अलावा वहां आम आदमी पार्टी भी नए विकल्प के रूप में उभरी है। ऐसे में भाजपा नहीं चाहती कि पार्सेकर के चेहरे को आगे कर कोई खतरा उठाया जाए, जिनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। पार्टी ने फिलहाल परिकर से जम कर चुनाव प्रचार करने और बिना चेहरे के ही मैदान में उतरने का फैसला किया है। 

29 उम्मीदवारों की सूची जारी
बुधवार को तीन घंटे से भी अधिक मंथन के बाद पार्टी ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें 18 विधायकों पर फिर से विश्वास जताया गया है। मुख्यमंत्री पर्सेकर को मंडरेम से उम्मीदवार बनाया गया है।

गोवा में मुख्यमंत्री पद का फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। चेहरे के सवाल पर संसदीय बोर्ड में कोई चर्चा नहीं हुई। 
जेपी नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed