{"_id":"6287293ed179b13d2c4784c0","slug":"goa-crime-news-police-arrested-a-man-for-stabbing-to-death-a-19-year-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Crime News: प्यार में 19 साल की युवती की हत्या, चाकू से गोदकर समुद्र किनारे फेंका शव ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Crime News: प्यार में 19 साल की युवती की हत्या, चाकू से गोदकर समुद्र किनारे फेंका शव
Fri, 20 May 2022 11:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 May 2022 11:08 AM IST
सार
युवती आरोपी युवक के साथ संबंध तोड़ना चाहती थी। इसी बात से वह नाराज था। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : is
विस्तार
गोवा के एक समुद्र तट पर 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण गोवा के वेलसांव समुद्र तट पर 19 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी की पहचान किशन कलंगुटकर (26) के रूप में हुई है। पुलिस को युवती का शव समुद्र तट से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धानिया ने बताया कि युवती एक कॉलेज की छात्रा थी और आरोपी युवक के साथ वह रिलेशनशिप में थी। उन्होंने बताया कि युवती आरोपी युवक के साथ संबंध तोड़ना चाहती थी। इसी बात से वह नाराज था। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन