फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant and his wife sulakshna meet President Ramnath Kovind

गोवा के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, उपहार में दी विशेष प्रकार की साड़ी

Sun, 20 Dec 2020 11:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant and his wife sulakshna meet President Ramnath Kovind
गोवा के सीएम ने की राष्ट्रपति से मुलाकात - फोटो : twitter@pramod sawant

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा ने यहां रविवार को राजभवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की तथा उन्हें एक ‘लामण दिवा’ और कुनबी साड़ी उपहार में दी। ये दोनों चीजें तटीय राज्य की पहचान, संस्कृति एवं समृद्ध इतिहास का प्रतीक हैं।

विज्ञापन


कोविंद, पुर्तगाल के कब्जे से गोवा की आजादी की 60वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के लिए राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर थे। ‘लामण दीवा’, पीतल का दीप होता है, जबकि कुनबी साड़ी गोवा में महिलाओं का पारंपरिक परिधान है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि गोवावासियों की ओर से प्रेम के प्रतीक के तौर पर माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी और प्रथम महिला (उनकी पत्नी) श्रीमती सविता कोविंद को एक लामण दीवा और एक कुनबी साड़ी भेंट की, जो गोवा की पहचान, संस्कृति और समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति गोवा की यात्रा के दौरान मंदिर गए
पणजी, 20 दिसम्बर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोवा की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को यहां से 15 किलोमीटर दूर मर्दोल में प्रसिद्ध महालसा नारायणी मंदिर गये और एक जोड़े को आशीर्वाद दिया, जो वहां शादी कर रहा था।

पुर्तगाली शासन से गोवा की आजादी के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर कोविंद शनिवार को कई समारोह में भाग लेने के लिए गोवा आये थे। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया कि ऐसा अक्सर नहीं होता है कि एक मंदिर में विवाह स्थल और राष्ट्रपति का कार्यक्रम उसी समय और उसी दिन में एक साथ हो।


लेकिन यह तब हुआ जब राष्ट्रपति कोविंद आज गोवा के महालसा मंदिर गये। उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और इसे और अधिक यादगार बना दिया। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति कोविंद को विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed