{"_id":"596c988f4f1c1b344b8b4820","slug":"goa-cm-manohar-parrikar-said-casino-policy-will-be-passed-in-monsoon-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवाः CM मनोहर परिकर बोले- मानसून सत्र में पारित होगी राज्य की कसीनो नीति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवाः CM मनोहर परिकर बोले- मानसून सत्र में पारित होगी राज्य की कसीनो नीति
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
मनोहर परिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कसीनो नीति को पारित करेगी। सोमवार को गोवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
कैसिनो पब्लिक गैंबलिंग अधिनियम, 1976 के तहत तटीय राज्य गोवा, दमन और दीव में सरकार द्वारा शासित हैं। जब मुख्यमंत्री परिकर से एमवी लकी 7 जहाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह रेत के बवंडर में फंस गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एमवी लकी 7 राज्य का वो कसीनो है जो एक छोटे जहाज पर बनाया गया है। परिकर ने कहा कि जहाज को वापस मोर्मुगाओं बंदरगाह तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि, सरकार द्वारा इस जहाज के कसीनो का लाइसेंस को रिन्यू नहीं किया गया था, जिसके बाद एमवी लकी 7 को संचालित करने वाली कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
बहरहाल, परिकर ने कहा कि कंपनी ने हाइकोर्ट से पहले कहा था कि वह प्रतिकूल मौसम के बावजूद जहाज को पानी में ले जा सकते हैं इसलिए सरकार ने उसे जाने की इजाजत दी।