फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa chief minister pramod sawant reacts on Rahul gandhis statement demands apology news in hindi

Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी की हिंदू वाली टिप्पणी पर भड़के गोवा के CM, कहा- तत्काल सभी से मांगें माफी

Tue, 02 Jul 2024 11:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Jul 2024 11:27 AM IST
सार

राहुल गांधी के बयान के बाद गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने प्रमोद सावंत ने कांग्रेस को अहंकारी बताया। उन्होंने सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के इस बयान को लेकर कटाक्ष किया।

विज्ञापन
Goa chief minister pramod sawant reacts on Rahul gandhis statement demands apology news in hindi
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार लोकसभा में हिंदू को लेकर किए गए टिप्पणी पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणी र लोकसभा और करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा की और दावा किया कि हिंदुओं को हिंसक दिखाने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के गोवा सीएम
सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो खुद को हिंदू कहते हैं वे चौबीसों घंटे हिंसा और नफरत में लगे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "सभी धर्म और हमारे सभी महापुरुष अहिंसा और निर्भयता की बात करते हैं, लेकिन जो खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल नफरत और हिंसा फैलाते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं सकते।"
विज्ञापन


राहुल गांधी के इस बयान के बाद गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने प्रमोद सावंत ने कांग्रेस को अहंकारी बताया। उन्होंने सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के इस बयान को लेकर कटाक्ष किया। गोवा सीएम ने कहा, यह कांग्रेस की नफरत की दुकान है। हिंदुओं को हिंसक कहना, उन्हें अपमान करना है। राहुल गांधी को सदन में और करोड़ों लोगों से माफी मांनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन नेताओं का सनातन धर्म पर मजाक करना अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचजेएस ने की राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
एचजेएस ने मंगलवार को जारी एक बयान में राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वे हिंदुओं के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद या हिंदू आतंकवाद की अवधारणा पेश करने की कोशिश की है। 


एचजेएस ने कहा, वैश्विक स्तर पर कांग्रेस हमेशा हिंदू समपदाय की छवि खराब करने की कोशिश करती है। राहुल गांधी की जनेऊ पहनकर मंदिरों में जाना केवल धोखा था, उन्होंने इसे हिंदू समुदाय के सामने स्पष्ट कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि वैश्विक हिंदू समुदाय आज अपनी विचारधारा के लिए जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed