Video: इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिखाई दरियादिली, सड़क हादसा देख रुकवाया काफिला और घायल की मदद की
सीएम ने काफिला रोककर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मुख्यमंत्री का मानवीयता दिखाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कल रात घोगोल मडगांव में एक सड़क हादसे को देखकर अपना काफिला रोक दिया। वह काफिला रोककर दुर्घटना पीड़ित की मदद करने लगे। मौके पर पीड़ितों तों की मदद के लिए कई लोग जमा हो गए थे। एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। अब प्रमोद सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
#WATCH | Goa Chief Minister Pramod Sawant helped an accident victim at Ghogol Margao yesterday.
विज्ञापन
(Video Source: Goa CM) pic.twitter.com/MFWEkZZKt5 — ANI (@ANI) May 9, 2024
पहले भी दिखा चुके हैं मानवता
इससे पहले भी गोवा के सीएम मानवता का परिचय दे चुके हैं। 16 मार्च को प्रमोद सावंत दक्षिण गोवा के कुनकोलिम में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान को संबोधित करके लौट रहे थे। तभी रास्ते में देखा कि सड़क हादसा हुआ है। इसे देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया था।
एक की हुई थी मौत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद ट्रक पलट गया और घाटी में गिर गया था। उन्होंने कहा था कि ट्रक में सवार लोग उसमें दब गए थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बच्चों और तीन महिलाओं सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।