फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Ramesh Tawadkar, Digambar Kamat sworn in as ministers in Pramod Sawant cabinet

Goa: गोवा विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़कर रमेश तावड़कर बने मंत्री; दिगंबर कामत भी प्रमोद सावंत मंत्रिमंडल में शामिल

Thu, 21 Aug 2025 12:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Aug 2025 12:47 PM IST
सार

18 जून को गोविंद गौड़े को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद एक मंत्री पद खाली था, जबकि एक अन्य मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री सावंत ने बुधवार को पुष्टि की थी कि तावड़कर और कामत को मंत्री बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Goa: Ramesh Tawadkar, Digambar Kamat sworn in as ministers in Pramod Sawant cabinet
सीएम सावंत के साथ रमेश तावड़कर - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा विधायक रमेश तावड़कर और दिगंबर कामत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली गोवा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कामत और तावड़कर को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में सावंत, भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामू नाइक और अन्य उपस्थित थे। 

विज्ञापन


गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले तावड़कर ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 57 साल के भाजपा नेता कैनाकोना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पहली बार 2005 में दक्षिण गोवा की पोइंगुइनिम सीट से उपचुनाव के माध्यम से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2007 में वे इसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्वाचित हुए। परिसीमन के बाद तावड़कर ने 2012 और फिर 2022 में कैनाकोना निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में वे चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


तावड़कर के बारे में जानिए
तावड़कर इससे पहले अप्रैल 2012 से जनवरी 2017 तक कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं, आदिवासी कल्याण और खेल एवं युवा मामलों सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला। मार्च 2022 में वे गोवा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए और इस तटीय राज्य में इस पद पर आसीन होने वाले पहले आदिवासी विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिगंबर कामत के बारे में जानिए
दूसरे मंत्री दिगंबर कामत, 2007 से 2012 तक गोवा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे। मडगांव निर्वाचन क्षेत्र के 71 वर्षीय विधायक ने अपनी राजनीतिक यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1989-1994, 2005-2022) से शुरू की। बाद में वह सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए। कामत पहली बार 1994 में मडगांव से विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब से कई बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 के चुनावों में उन्होंने मडगांव से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, लेकिन 14 सितंबर, 2022 को सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed