{"_id":"61e7b7a355a0e71d7d632c0c","slug":"goa-assembly-polls-arvind-kejriwal-announced-that-amit-palekar-will-be-aap-s-chief-ministerial-candidate-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Assembly Polls 2022: आम आदमी पार्टी के सीएम पद का चेहरा होंगे अमित पालेकर, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Assembly Polls 2022: आम आदमी पार्टी के सीएम पद का चेहरा होंगे अमित पालेकर, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
Wed, 19 Jan 2022 12:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:32 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जिसे गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो ईमानदार होगा। अभी तक गोवा के भंडारी समाज के मन में अन्याय की भावना है। पिछले साठ साल में इस समाज से केवल एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था।
विज्ञापन
अमित पालेकर होंगे गोवा में आप के सीएम प्रत्याशी
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अमित पालेकर गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं।उनके नाम का एलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह ऐसे शख्स को सीएम का चेहरा बना रहे हैं जिसके दिल में गोवा बसता है। जो गोवा के सब लोगों को साथ लेकर चलेगा। चाहे वो किसी भी धर्म-जाति के हों। जो पढ़ा लिखा होगा। जिसे हम गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो ईमानदार होगा। अभी तक गोवा के भंडारी समाज के मन में अन्याय की भावना है। पिछले साठ साल में इस समाज से केवल एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था।
विज्ञापन
10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है आप
गौरतलब है कि आप ने इसी महीने की आठ तारीख को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें 10 प्रत्याशियों के नाम थे, जिनमें भाजपा के पूर्व मंत्री महादेव नाइक, अलीना सालडांगा और वकील से नेता बने अमित पालेकर जैसे नाम शामिल रहे।
विज्ञापन
गोवा के लिए लगाई है वादों की झड़ी
गोवा विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली-पानी देने के साथ 13 सूत्री एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं व्यापार, रोजगार, खनन और बुनियादी ढांचे के विकास को भी शामिल किया गया। अपने चुनावी एजेंडे में आप ने राज्य के लोगों को 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। इसके अलावा पार्टी ने जमीन का अधिकार देने का भी वादा किया है।
विज्ञापन