{"_id":"61e515c9264a51171a20c8b8","slug":"goa-assembly-election-2022-aap-s-arvind-kejriwal-and-congress-leader-p-chidambaram-clash-on-twitter-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022: ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और चिदंबरम, दिल्ली सीएम बोले-सर, हाय रे, मर गए बंद कीजिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022: ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और चिदंबरम, दिल्ली सीएम बोले-सर, हाय रे, मर गए बंद कीजिए
Mon, 17 Jan 2022 12:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:48 PM IST
सार
Goa Election News: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया था, इसके कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने उनकी चुटकी ली है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-पी चिंदबरम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की तरह गोवा के विधानसभा चुनावों से पहले वहां भी काफी उठापटक देखने को मिल रही है। कांग्रेस के 17 में से 15 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के एक ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने चुटकी ली है। दोनों नेता चुनावों को लेकर ट्विटर पर ही भिड़ गए हैं।
विज्ञापन
क्या किया था चिदंबरम ने ट्वीट
दरअसल, पी चिदंबरम ने गोवा विधानसभा चुनावों को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होने लिखा कि मेरा आकलन है कि आम आदमी पार्टी और टीएमसी गोवा में गैर-भाजपा वोट को केवल खंडित करेगा। अरविंद केजरीवाल द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने आगे लिखा गोवा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने यूं ली चुटकी
इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पी चिदंबरम के ट्वीट के जवाब में लिखा - सर, रोना बंद कीजिए- 'हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे'...गोवा सिर्फ वहां वोट करेगा जहां उसे उम्मीद दिखेगी। केजरीवाल आगे लिखते हैं कि भाजपा के लिए कांग्रेस उम्मीद हो सकती है, लेकिन गोवा के लोगों के लिए नहीं । ऐसी पार्टी जिसके 17 में से 15 विधायक भाजपा में चले गए हों।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कांग्रेस की गांरटी नाम से एक नोट भी लिखा है। उन्होने लिखा कांग्रेस का हर वोट सुरक्षित तरीके से भाजपा को डिलीवर कर दिया जाएगा। भाजपा को वोट देने के लिए कांग्रेस से संपर्क करें, वह सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करा देंगे।