{"_id":"587647a54f1c1b8327ba7dde","slug":"goa-assembly-election-2017-matka-gambling-now-on-election-commission-s-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा चुनाव 2017: मटका गैंबलिंग चुनाव आयोग के रडार पर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा चुनाव 2017: मटका गैंबलिंग चुनाव आयोग के रडार पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
गोवा के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि आगामी विधानसभा के चुनाव के दौरान राज्य में पैसे के दुरुपयोग को रोकने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। जिला पुलिस से उनके अधिकार क्षेत्र में हो रही सट्टेबाजी पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
जिला पुलिस भी इस दिशा में पहले से प्रयासरत है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बीते पांच दिनों में जुए (मटका) के 26 मामले दर्ज किए हैं।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि वह स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने में लगे हुए हैं। सीओ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मटका के जरिए ही पैसे और बाहुबल का इस्तेमाल किया जाता है। गोवा विधानसभा में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव 4 फरवरी से होना है। मतदान के दौरान भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों पर नजर रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।
सीईओ ने पहले से ही पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों के व्यापार तथा चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटे जाने वाले पैसे पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।