फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: 40-year-old man dies, woman seriously injured in cylinder blast

Goa: सिलेंडर फटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Tue, 25 Oct 2022 01:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पणजी।
पीटीआई, पणजी। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हुई जब रेशमा उस्काइकर नाम की एक महिला दिवाली के अवसर पर पेड्डेम स्थित अपनी दुकान में लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही थी। 

विज्ञापन
Goa: 40-year-old man dies, woman seriously injured in cylinder blast
सिलेंडर विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में दिवाली के दिन गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी गोवा के अंजुना गांव में सोमवार शाम रसोई गैस सिलेंडर फटने से सड़क किनारे एक छोटी दुकान (kiosk) में आग लग गई। इस हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी (Jivba Dalvi ) ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हुई जब रेशमा उस्काइकर नाम की एक महिला दिवाली के अवसर पर पेड्डेम स्थित अपनी दुकान में लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि दुकान में उस समय आग लग गई जब पास में रखे रसोई गैस के सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


दलवी ने कहा कि उस्काइकर और पास में खड़ा एक व्यक्ति, जिसकी पहचान डेनसन डिसूजा (40) के रूप में हुई, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर ने डिसूजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज किया जा रहा है। सिलेंडर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed