फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: 2 bouncers thrash tourists after their vehicle grazes scooter in hotel parking area

Goa: होटल पार्किंग क्षेत्र में वाहन से टकराया पर्यटकों का स्कूटर, बाउंसरों ने की पिटाई; प्राथमिकी दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Nov 2023 11:07 PM IST
सार

Goa: पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि पर्यटकों द्वारा चलाए जा रहे वाहन ने रेस्तरां के पार्किंग क्षेत्र में पाथरूड के स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद तीखी बहस और मारपीट हुई। 
 

विज्ञापन
Goa: 2 bouncers thrash tourists after their vehicle grazes scooter in hotel parking area
मारपीट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तरी गोवा में एक रेस्तरा में काम करने वाले दो बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने दो पर्यटकों की कथित तौर पर पिटाई की और उनसे पैंसे ऐंठे। आरोपियों में से एक के वाहन को उनमें से एक स्कूटर ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद आरोपी उनसे पैसे वसूल रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि प्रवीण पाथरूड और जलील अहमद ने सिओलिम इलाके में बंगलुरु के रहने वाले पर्यटकों पर कथित तौर पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों द्वारा चलाए जा रहे वाहन ने रेस्तरां के पार्किंग क्षेत्र में पाथरूड के स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद तीखी बहस और मारपीट हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ितों को ऑनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए भी मजबूर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बाउंसरों को काम पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed