फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Go First extends flight cancellations till June 30

Go First: परिचालन कारणों से गो फर्स्ट की उड़ानें 30 जून तक रद्द, एयरलाइन ने जारी किया बयान

Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

Go First:  एयरलाइन ने एक बयान में कहा, 'हमें आपको यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि परिचालन कारणों से 30 जून 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हम उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगते हैं।'

विज्ञापन
Go First extends flight cancellations till June 30
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

संकट का सामना कर रही एयरलाइन गो फर्स्ट ने घोषणा की है कि परिचालन कारणों से उसकी निर्धारित उड़ान संचालन 30 जून तक रद्द रहेगा। शुरुआत में एयरलाइन ने कहा था कि परिचालन 25 जून तक रद्द रहेगा। नकदी की कमी से जूझ रहे वाहक के विमान 3 मई से खड़े हैं। मई की शुरुआत में गो फर्स्ट ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवालियापन के लिए आवेदन किया और बढ़ते घाटे के कारण अपने उड़ान संचालन को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, 'हमें आपको यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि परिचालन कारणों से 30 जून 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हम उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगते हैं। हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा योजना बाधित हो सकती है और हम सभी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया, 'जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए आवेदन दायर किया है। हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू करने में सक्षम होंगे। हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं।' ऐसी खबरें थीं कि गो फर्स्ट की उड़ानों के परिचालन पर रोक से हवाई किरायों पर दबाव पड़ा है, खासकर उन चुनिंदा मार्गों पर जहां अब बंद हो चुकी एयरलाइन के पदचिह्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed