फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Glorious Journey of 75Yrs of the Constitution of India; BJP leader Ravi Shankar Prasad praise congress in ls

Lok Sabha: 'आपने अच्छा काम किया', बहस के बीच क्यों कांग्रेस की तारीफ करने लगे भाजपा के रविशंकर प्रसाद, जानें

Sat, 14 Dec 2024 05:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

लोकसभा में भारतीय संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर बहस जारी है। इस चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने संसद में कांग्रेस की तारीफ की। लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने संभलते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति में उलझने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Glorious Journey of 75Yrs of the Constitution of India; BJP leader Ravi Shankar Prasad praise congress in ls
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने की कांग्रेस की तारीफ - फोटो : X / @sansad_tv

विस्तार

लोकसभा में भारतीय संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। इस बहस में तमाम पार्टियों के सांसद हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस चर्चा के दौरान पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपनी बात रखी। लेकिन बहस के बीच में ही कांग्रेस पार्टी की तारीफ कर दी।
विज्ञापन


'किंग एडवर्ड, क्वीन विक्टोरिया की मूर्तियां  हटवाकर अच्छा काम किया'
दरअसल, बहस के दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, दिल्ली में किंग एडवर्ड और क्वीन विक्टोरिया की मूर्तियां थीं, आपने उन्हें हटवाकर अच्छा काम किया। आपने हटवाया क्योंकि आपको पता था कि यह हमारी विरासत नहीं है। ये गुलामी का प्रतीक था, लेकिन फिर आप वोट बैंक की राजनीति में फंस गए।
विज्ञापन


यह देश राष्ट्रवाद के विचारों से चलेगा- रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि, लेकिन आपकी ये सोच राम और कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के बारे में क्यों नहीं दिखाई दी। आपने ये सब आपने नहीं किया क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति में फंस गए, आप इसमें ऐसे फंसे कि आज आप बिखर गए हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि, आज हम सत्ता में हैं क्योंकि देश की जनता ने हमारे विचारों को स्वीकार किया है। इसके साथ ही देश की जनता ने तय कर लिया है कि यह देश राष्ट्रवाद के विचारों से चलेगा। देश के प्रति समर्पण से भी चलेगा और विकास से भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'संविधान में अकबर हैं, लेकिन औरंगजेब नहीं'
इस दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने संविधान दिखाते हुए उसमें बने चित्रों को दिखाते हुए कहा कि संविधान की किताब में लंका विजय के बाद का राम दरबार है। श्रीकृष्ण का महाभारत में अर्जुन को दिया गीता ज्ञान का चित्र है। इसमें बुद्ध हैं, महावीर हैं, झांसी की रानी हैं, अकबर हैं, लेकिन इस संविधान में बाबर और औरंगजेब नहीं हैं।


सोमनाथ मंदिर को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद ने रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, मैं कृतज्ञ हूं कि सरदार पटेल, राजेंद्र प्रसाद का कि सोमनाथ में मंदिर बन गया। इस देश की आत्मा कभी अपनी विरासत से समझौता नहीं करती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed