फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global leaders including the country expressed sadness over the Uttarakhand disaster

उत्तराखंड हादसा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश और विदेश के कई नेताओं ने जताया दुख

Mon, 08 Feb 2021 05:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 Feb 2021 05:07 AM IST
विज्ञापन
Global leaders including the country expressed sadness over the Uttarakhand disaster
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, उत्तराखंड के जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटने से उस क्षेत्र में हुए भारी नुकसान के समाचारों से बहुत चिंतित हूं। मैं लोगों की सुरक्षा और सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे विश्वास है कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तैयारी से चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गंगा नदी का मामला इसलिए हम भी सतर्क: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हम उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। हमारे अधिकारी वहां के अधिकारियों के संपर्क में हैं। चूंकि यह गंगा नदी का मामला है, इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत है।
विज्ञापन


देवभूमि को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के महानिदेशकों से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संबंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गई हैं। देवभूमि को हर संभव मदद दी जाएगी। एनडीआरएफ की कुछ और टीमें दिल्ली से एयरलिफ्ट करके उत्तराखंड भेजी गई हैं। हम वहां की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

सोनिया बोलीं, कांग्रेस कार्यकर्ता करें मदद
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई भीषण बाढ़ और तबाही की खबर सुनकर व्यथित हूं। मैं सभी की सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों वहां फंसे लोगों व राहत-बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों की मदद करें।

राहुल गांधी ने कहा, ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं। राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दें। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएं।

दूसरी ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी की खबर बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है। आपदा में फंसे लोगों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत और बचाव कार्यों में भरपूर सहयोग करें।

उत्तराखंड हादसे पर वैश्विक नेताओं ने भी जताया दुख
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान पर पूरी दुनिया के नेताओं ने दुख जताया है। विभिन्न देशों के नेताओं ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना भी जताई है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट में कहा, फ्रांस उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर फटने के चलते 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने के बाद पूरी तरह भारत के साथ एकजुट होकर खड़ा है। हमारी संवेदनाएं लापता लोगों और उनके परिजनों के साथ हैं। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्वीट में कहा, हम भारत में ग्लेशियर फटने और भूस्खलन के कारण प्रभावित होने वाले लोगों के प्रति शोक प्रकट करते हैं। हम मृतकों के परिवारों और दोस्तों के दुख में शामिल हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 


भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजूकी ने कहा, उत्तराखंड में आज ग्लेशियर फटने के बड़े हादसे में कई निर्दोष लोगों की जान जाने और लापता होने के दुखद हादसे को लेकर मेरा हृदय बेहद दुखी है। मैं हार्दिक शोक जताता हुं और प्रार्थना करता हूं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द बचा लिया जाएगा। हमारी सहानुभूति उत्तराखंड के लोगों के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed