फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global annual emissions will 420 million tonnes due to increasing wood demand

WRI: बढ़ती लकड़ी की मांग से वैश्विक वार्षिक उत्सर्जन होगा 420 करोड़ टन, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 23 Aug 2023 05:44 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 05:44 AM IST
सार

शोध के अनुसार, 2050 तक लकड़ी की वैश्विक मांग 54 फीसदी तक बढ़ सकती है, जो 2010 में 370 करोड़ क्यूबिक मीटर से बढ़कर 570 करोड़ क्यूबिक मीटर पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Global annual emissions will 420 million tonnes due to increasing wood demand
लकड़ी - फोटो : demo

विस्तार

वैश्विक स्तर पर जिस तरह से लकड़ी की मांग बढ़ रही है उस हिसाब से आने वाले दशकों में इससे होने वाला वार्षिक उत्सर्जन बढ़कर 420 करोड़ टन पहुंच जाएगा। यह हाल के वर्षों में होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड के कुल वैश्विक उत्सर्जन से दस फीसदी  ज्यादा है। वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई) एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह तथ्य उजागर किया है।

विज्ञापन

शोधकर्ताओं के अनुसार, उत्सर्जन का यह स्तर विमानन उद्योग से हर साल होने वाले उत्सर्जन का तीन गुना ज्यादा है। ‘द कार्बन कॉस्ट्स ऑफ ग्लोबल वुड हार्वेस्ट्स’ नामक यह अध्ययन भारी पैमाने पर होने वाले इस उत्सर्जन को बहुत गंभीर श्रेणी में रखता है। दूसरी ओर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट (आईआईईडी) के शोध के मुताबिक यदि अफ्रीका की आधी नई इमारतों में स्टील और कंक्रीट के बजाय लकड़ी का इस्तेमाल किया जाए तो उससे निर्माण क्षेत्र से होने वाले शुद्ध उत्सर्जन में 2050 तक पांच से दस गीगाटन की कमी की जा सकती है।

विज्ञापन

शोध के अनुसार, 2050 तक लकड़ी की वैश्विक मांग 54 फीसदी तक बढ़ सकती है, जो 2010 में 370 करोड़ क्यूबिक मीटर से बढ़कर 570 करोड़ क्यूबिक मीटर पर पहुंच जाएगी। शोध के अनुसार उत्सर्जन को कम करने के लिए लकड़ी का उपयोग कम कर पौधरोपण की मौजूदा दर में वृद्धि करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed