फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GLA university students attracts companies, placements percentage goes high

जीएलए के 615 छात्रों को मिला रोजगार

Tue, 27 Dec 2016 03:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा  Updated Tue, 27 Dec 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
GLA university students attracts companies, placements percentage goes high

शिक्षा के क्षेत्र में ऊत्कृष्ट एवं उच्च शिक्षा के नये मानकों को गढ़ता जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा बेहतर विश्वविद्यालय होने के उन सब पहलुओं से मिलता है जो विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उनका उज्ज्वल भविष्य भी सुनिश्चित करता है। एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ने विश्वविद्यालय में कैंपस ड्राइव कर 615 छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाया है।

विज्ञापन

 
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में इस वर्ष अब तक 72 कंपनियों ने कैम्पस ड्राइव किया, जिसमें कंपनी अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के ज्ञान को परखा। जिसके प्रथम चरण और दूसरे चरण में बर्वल/नॉनबर्वल ऑनलाइन टेस्ट हुआ। टेस्ट में करीब एक हजार छात्रों ने अपने भविष्य को आजमाया जिसमें 615 छात्र-छात्राओं को सुखद भविष्य मिला।
विज्ञापन

 
इंफोसिस कंपनी में चयन हुए बीटेक कम्प्यूटर साइंस के छात्र आयुष गोयल ने हर्ष जताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को सीखने का अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधायें प्रदान की जा रही हैं। यही कारण है कि विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान उन्हें इस अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में नौकरी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजफायर इंडस्ट्रीज में चयन हुई एमबीए की रिशु सिंह राघव ने अपने चयन का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया है। छात्रा ने कहा कि जीएलए विवि में मिल रही बेहतरीन शिक्षा और सफल व्यक्तित्व आज प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को एक अच्छे रोजगार का सफलतम सुअवसर प्रदान करने योग्य बना रहा है।

टैक महिन्द्रा कंपनी में चयन हुई बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एण्ड कम्यूनिकेशन की छात्रा निधि अग्रवाल ने कहा कि अगर पढ़ाई के दौरान ही किसी भी छात्रा को नौकरी मिल जाये तो इससे ज्यादा और छात्र के जीवन में क्या खुशी होगी। छात्रा ने अपने चयन का श्रेय विवि के शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। 

जीएलए का मिशन 300 कामयाब

GLA university students attracts companies, placements percentage goes high

इस्ट्रन सॉफ्टवेयर सिस्टम में चयनित हुए बीटेक कम्प्यूटर साइंस के अभिषेक कुमार ने कहा कि आज उन्हें जो मुकाम मिला है वह विश्वविद्यालय में छात्रों सामाजिक पढ़ाई के साथ-साथ मिल रही बेहतर तकनीकी शिक्षा का परिणाम है। विवि की अत्याधुनिक लैब रोजगार के क्षेत्र में छात्रों को आगे बढ़ा रही हैं।
 
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री नारायण दास अग्रवाल व सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी चयनित छात्रों को बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित ही यह विश्वविद्यालय के लिए सुखद बात है कि लगातार कैम्पस प्लेसमेंट के लिए आ रही कम्पनियों का विश्वास और प्रगाढ़ होना, साथ ही साथ जो कम्पनियां प्रथम बार कैम्पस रिक्रूटमेन्ट कर विश्वविद्यालय से जुड़ रहीं है, वे न केवल जीएलए की श्रेश्ठ शिक्षण प्रणाली व विद्यार्थियों को सराहा रहीं है बल्कि अच्छी तादात में छात्रों को चयनित कर कम्पनी का हिस्सा भी बना रहीं हैं। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के सभी टीम मेम्बर समेत जीएलए के सभी सदस्यों को शुभकानाएं दी। 

जीएलए का मिशन 300 कामयाब!
बस एक ही मिशन सिर्फ और सिर्फ 300! इस मिशन को जीएलए विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने टीम समेत बनाया और रफ्तार भी इन्होंने ही दी। रफ्तार भी ऐसी कि समूचे विश्वविद्यालय में पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों की जुबान पर रट तो 300 की लगी थी और विश्वास भी था कि इंफोसिस और टेक महिन्द्रा में पिछले वर्ष 79 की तुलना में 300 होंगे। इस मिशन को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय के कोषाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी अहम भूमिका निभाते हुए मिशन को कामयाब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed