{"_id":"592ffb764f1c1bc56cbda757","slug":"girls-made-topper-now-what-will-happen-to-boys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़कियां बनी टॉपर, अब हम लड़कों का क्या होगा?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लड़कियां बनी टॉपर, अब हम लड़कों का क्या होगा?
amarujala.com-बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 01 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आने के बाद से ही इस परीक्षा में टॉप करने वाली नंदिनी केआर भारतीय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ट्विटर पर #UPSC ट्रेंड कर रहा है और #NandiniKR हैशटैग के साथ नंदिनी को बधाई देने वालों का तांता-सा लगा हुआ है। नंदिनी का कहना है, "आईएएस बनना हमेशा से मेरा सपना था। अगर आप समाज का विकास करना चाहते हैं तो आप आईएएस बनकर ये बेहतर तरीके से कर सकते हैं।"
विज्ञापन
Trending Videos
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। भाजपा के कर्नाटक राज्य प्रभारी येदुरप्पा ने भी उन्हें बधाई दी है। राज जांगिड़ ने लिखा है, "आपको दिल से बधाई। हमें आप से प्रेरणा मिलती हैं और हमें आप पर गर्व है।" सैलेश राठौर ने लिखा, "देश की लाखों लड़कियों के लिए आप प्रेरणा का स्रोत हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
याश्वी सिंह ने लिखा, "यहां महिला, वहां महिला, सीबीएसई हो, आईसीएससी हो यो यूपीएससी हो, हर तरफ महिलाएं ही हैं।" अभिषेक कुमार लिखते हैं, "क्या कुछ कर नहीं सकती ये लड़कियां, बस समाज अपने बंधन तो थोड़े ढीले करे।" शाह सौद लिखते हैं, "अब हम लड़कों का क्या होगा?"
श्री लधा ने लिखा, "एक बार फिर यूपीएससी में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन स्वच्छता सर्वेक्षण की तरह था- पूरा साफ।" इसके उत्तर में पराग मोदी ने तंज कसा है, "मध्यप्रदेश के लोग यूपीएससी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते क्योंकि वो व्यापमं परीक्षा में बढ़िया करते हैं।"