फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl student's murder in Hubbali sparks protests; BJP targets Congress government

Karnataka: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर हंगामा; भाजपा ने सरकार को घेरा, सत्ता दल ने किया पलटवार

Fri, 19 Apr 2024 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदुत्व संगठनों से जुड़े अन्य संगठनों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध- प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि नेहा की हत्या मामले में कांग्रेस लीपापोती कर रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस इसे प्रेमी-प्रेमिका के आपसी झगड़े से जुड़ी घटना बता रही है। 

विज्ञापन
Girl student's murder in Hubbali sparks protests; BJP targets Congress government
police crime - फोटो : istock

विस्तार

हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है। यह मुद्दा कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान में तब्दील हो गया है। भाजपा राज्य सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। उसका कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है, जबकि सत्तारूढ़ दल का कहना है कि हर मामले पर राजनीति करना जरूरी नहीं है। भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को हुबली में प्रदर्शन करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था घुटनों पर है। दिन दहाड़े सत्ताधारी पार्टी के नेता की बेटी की हत्या की जा सकती है, तो राज्य में आम लोग कैसे सुरक्षित हो सकते हैं। नेहा कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। 

विज्ञापन


मामले की जांच जारी
छात्रा की हत्या पर हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर रेणुका सुकुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उन्होंने कहा, 'इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को भी एक घंटे के भीतर पकड़ लिया गया था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह बहुत गंभीर मामला है और हम जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान सब कुछ सामने आ जाएगा।'
विज्ञापन


कई जगह हो रहे विरोध- प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और हिंदुत्व संगठनों से जुड़े अन्य संगठनों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध- प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कई अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के विरोध- प्रदर्शन की खबरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जिहाद होने का संदेह
केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने संदेह जताया कि इस घटना के पीछे लव जिहाद हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति बंद करने और एक समुदाय विशेष के साथ विशेष व्यवहार करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ रही है.

इसलिए मारा चाकू; गृह मंत्री परमेश्वर ने कही यह बात
हालांकि, गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अभी तक 'लव जिहाद' का कोई पहलू नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की को चाकू मार दिया क्योंकि उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की थी। लव जिहाद का पहलू अभी नजर नहीं आ रहा है। उसे डर था कि वह किसी और से शादी कर सकती है, लेकिन अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है।'

तुमकुरू में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो भाजपा नियमित रूप से कांग्रेस पर आरोप लगाती है जो सही नहीं है। सरकार कानून के अनुसार ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करेगी, लेकिन चुनाव के समय हर चीज को राजनीतिक पहलुओं से देखना सही नहीं है। वे (भाजपा) एक निश्चित तरीके से जांच करने और कुछ धाराओं को लागू करने का निर्देश नहीं दे सकते। सबूतों के आधार पर पुलिस धाराएं लगाएगी।

कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा कर्तव्य
सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'जो भी हत्या हुई वह व्यक्तिगत कारणों से हुई। कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। हम फिर से आपको बता दें कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।'

कानून सभी के लिए अपना काम करेगा
उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'भाजपा यह दिखाकर धमकाने की कोशिश कर रही है कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था नहीं है। कर्नाटक में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है। वे सिर्फ मतदाताओं को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वे राज्य में राज्यपाल शासन लगाने जा रहे हैं। वे ऐसा नहीं कर सकते। कानून सभी के लिए अपना काम करेगा।'

पिता ने यह कहा
कांग्रेस पार्षद और मृतका के पिता निरंजन हीरेमठ ने कहा, 'मेरी बेटी जब कॉलेज से लौट रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उस पर सात बार चाकू से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मेरी बेटी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। घटना होने से पहले हमने आरोपी से बात की थी, जहां हमने उसे समझाया कि हम हिंदू हैं और तुम मुस्लिम हो, इसलिए तुम्हें शादी करने की अनुमति नहीं दे सकते।'


यह है पूरा मामला
हुबली से यह सनसनीखेज बीते गुरुवार को सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को प्रपोज किया था। लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसने उस पर पांच-छह बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा (23 वर्षीय) एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी फैयाज (23) ने एमसीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed