फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl Student commits suicide by jumping from college building

Suicide: 'दीदी मुझे माफ करना...', यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा ने भावुक मैसेज कर उठा लिया खौफनाक कदम

Sat, 30 Mar 2024 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Mar 2024 11:09 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीबन बारह बजे आए संदेशों में उसने यह भी लिखा था कि वह इस बारे में कॉलेज प्रशासन या पुलिस से कुछ नहीं कह सकती क्योंकि उसके साथ ऐसा करने वालों ने उसे धमकी दी थी।

विज्ञापन
girl Student commits suicide by jumping from college building
छात्रा ने की सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक नाबालिग छात्रा ने अपने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय छात्रा विशाखापत्तनम के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो छात्रा के परिजनों ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने घरवालों को लंबे-लंबे मैसेज करके बताया था कि कॉलेज में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। 

विज्ञापन


परिवार के पास आया कॉलेज से फोन
गौरतलब है कि छात्रा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले की रहने वाली थी। उसके परिजनों ने बताया कि गुरुवार को रात 10 बजे के आसपास उसके कॉलेज से उनके पास फोन आया था, जिसमें वहां के अधिकारियों ने बताया कि वह कहीं चली गई है। इसके बाद उन लोगों ने छात्रा को फोन लगाया, जब उसका फोन नहीं उठा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीबन बारह बजे आए संदेशों में उसने यह भी लिखा था कि वह इस बारे में कॉलेज प्रशासन या पुलिस से कुछ नहीं कह सकती क्योंकि उसके साथ ऐसा करने वालों ने उसे धमकी दी थी। मृतका ने बताया कि उसका शोषण करने वालों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली थीं, साथ ही धमकी दी थी अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन को किए भावुक मैसेज
मृतका के परिजनों ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बहन को ये मैसेज किए। इसमें उसने यह लिखा कि माफ करना दीदी, मुझे जाना होगा। मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं ये कदम क्यों उठा रही हूं। मैसेज में उसने अपनी बहन को उसकी गर्भावस्था के लिए बधाई भी दी। इसके बाद जैसे ही उनलोगों ने छात्रा का मैसेज देखा उन्होंने तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा कि वह कोई भी गलत कदम ना उठाए। इस बारे में पुलिस को बताया जा चुका है। हालांकि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। 


छात्रा के पिता ने बताया कि पुलिस को इस बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी तह तक जाना है। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि हम सभी पर नजर रखते हैं। लड़कियों के हॉस्टल में महिला वार्डन हैं, वहां लड़के जा भी नहीं सकते। ऐसे में यौन उत्पीड़न की कोई संभावना नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि वे सभी से पूछताछ करने में लगे हैं। हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed