फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl sexually assaulted in school in Hyderabad accused held

Hyderabad: स्कूल प्रिंसिपल के ड्राइवर पर चार साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपी

Wed, 19 Oct 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी ने बताया था कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है। मां ने सोमवार को लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल में काम करने वाला एक व्यक्ति उसे परिसर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl sexually assaulted in school in Hyderabad accused held
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में स्थित एक स्कूल में ड्राइवर ने साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीड़ित लड़की की मां ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत की कि उनकी बेटी पिछले पांच महीने से इस स्कूल में पढ़ रही है, उसने (बेटी) बताया कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है। मां ने सोमवार को लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूल में काम करने वाला एक व्यक्ति उसे परिसर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी के लिए बच्ची के माता-पिता स्कूल पहुंचे। जैसे ही वे स्कूल परिसर में प्रवेश कर रही रहे थे, लड़की ने उस व्यक्ति को पहचान लिया जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति स्कूल के प्रिंसिपल का कार चालक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़िता के माता-पिता का मानना है कि इस घटना में प्रिंसिपल की लापरवाही दिखती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी और प्रिंसिपल  के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोप साबित होने पर आरोपी को कड़ी सजा हो सकती है। 


इस बीच, भाजपा तेलंगाना महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मूर्ति ने घटना की निंदा की और आरोपियों को कड़ी सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed