फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   girl rescued from deep borewell after 28 hours

225 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को 28 घंटे बाद निकाला, इलाज के लिए पटना रेफर

Thu, 02 Aug 2018 06:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 02 Aug 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
girl rescued from deep borewell after 28 hours
बिहार के मुंगेर में 225 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम सना को आखिरकार 28 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान 29 घंटे 40 मिनट तक बच्ची भूखी-प्यासी गड्ढे में फंसी रही। हालांकि, इस दौरान पाइप के जरिये बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाती रही। जिले के एसपी ने बताया कि बच्ची पूरी तरह ठीक है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेस्क्यू टीम को बधाई दी है ।
विज्ञापन


बता दें कि बच्ची को बचाने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ स्थानीय प्रशासन की टीमें लगी थीं। एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची को बचाने के लिए 45 फुट गहरा गड्ढा खोदा था।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास एक एंबुलेंस तैयार रखी गई थी जिसमें सना की मां, डॉक्टर और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर ही डटे थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्ची के स्वास्थ्य पर सदर अस्पताल के डॉ. फैज नजर बनाए हुए थे। सना पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी। उसे लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी। बेहतर इलाज के लिए बच्ची को पटना रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सना मंगलवार की शाम घर में खेल रही थी। इसी दौरान लगभग तीन बजे वह घर में मौजूद बोरवेल में गिर गई। बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए दुआओं का दौर जारी था। पटना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोग सना के लिए पूजा पाठ और हवन कर रहे थे। 


वीडियोः
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed