फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl prisoner became pregnant, happen delivery before DIG's investigation

जेल में कैदी के गर्भवती होने का मामला, डीआईजी की जांच से पहले ही हुआ प्रसव

Tue, 12 Jul 2016 06:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 06:15 AM IST
सार

  • महिला अस्पताल में आपरेशन से पैदा हुआ बच्चा
  • चिकित्सकों ने दोनों को बताया स्वस्थ
  • डीआईजी ने महिला बंदीरक्षकों, डाक्टर और महिला बंदियों का लिया बयान 

विज्ञापन
Girl prisoner became pregnant, happen delivery before DIG's investigation
Jail

विस्तार

डीआईजी जेल सोमवार को यूपी के जौनपुर जिला जेल में बंद युवती के गर्भवती होने के मामले की जांच के लिए पहुंच पाते उससे पहले ही जेल प्रशासन ने जिला महिला अस्पताल में युवती की डिलेवरी करा दी। आपरेशन करने वाली डाक्टर जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बता रही हैं। उधर, मामले के सामने आने के बाद जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय छुट्टी पर चले गए हैं। उनके दो दिन बाद लौटने की बात कही जा रही है।  

विज्ञापन


हत्या के मामले में आठ माह से जिला कारागार में बंद एक युवती के गर्भवती होने के मामले को अमर उजाला ने उठाया और इसे संज्ञान में लेते हुए कारागार मंत्री ने मामले में जांच रिपोर्ट तीन दिन के अंदर मांग ली तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सोमवार को डीआईजी जेल संतोष श्रीवास्तव के आने की भनक मिलते ही जेल प्रशासन ने युवती को एंबुलेंस से ले जाकर महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया और दोपहर 12:25 बजे उसका आपरेशन कर बच्चा पैदा करा दिया गया। आपरेशन करने वाली डा. सुनीता गुप्ता का कहना है कि बच्चा समय पर पैदा हुआ है। लेकिन गर्भ कितने दिन का था इस सवाल को वह टाल गईं। जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय के छुट्टी पर चले जाने की वजह से यहां काम नैनी जेल से आए जेलर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ महिने पहले ही जेल आई थी युवती

Girl prisoner became pregnant, happen delivery before DIG's investigation
गर्भवती - फोटो : डेमो पिक

जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक लिली श्रीवास्तव  ने बताया कि जेल कर्मियों ने युवती को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। जरूरी लगने पर दोपहर में आपरेशन से बच्चा पैदा कराया गया। बच्चा तकरीबन तीन किलो का है। 

मामले की जांच की जा रही है। रिकार्ड खंगाले गए हैं। महिला बंदीरक्षकों, डाक्टर और महिला बंदियों का बयान दर्ज कर लिया गया है। युवती का बयान मंगलवार को लेने का प्रयास किया जाएगा। 
संतोष श्रीवास्तव, डीआईजी जेल, इलाहाबाद

डीआईजी को जांच पूरी करने तक वहीं कैंप करने को कहा गया है। निष्पक्ष जांच होगी। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गोपाल लाल मीणा, एडीजी जेल, लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed