फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl kidnapped and harass by several people and a saleswomen harass by two men in Hyderabad news in hindi

Telangana: हैदराबाद में नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म; महिला की ड्रिंक में दवा मिलाकर यौन उत्पीड़न

Thu, 04 Jul 2024 12:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jul 2024 12:24 PM IST
सार

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को वह सेल्सवुमन का काम करने के लिए मियापुर गई थी। वहां उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई, जिसने उसे उसके होस्टल से उठाया था। वह उन दो लोगों के साथ यादगिरिगुट्टा गई।

विज्ञापन
girl kidnapped and harass by several people and a saleswomen harass by two men in Hyderabad news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कुछ लोगों के एक समूह ने एक 10 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अपहरणकर्ताओं ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने से पहले उसे ड्रग्स दिया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण लड़की गर्भवती हो गई। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। लड़की को काचीगुडा क्षेत्र से 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दो लोगों ने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर उसका अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी ने बाद में कई अन्य लोगों को इस घटना में शामिल किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए सभी 10 लोगों की पहचान चक्कोलू नरेश, सिरिपंगा विजय कुमार, वाग्मारे बालाजी(एसीपीसी कार्यकर्ता), गुड्डंती कृष्णा, थोंटे किरण कुमार, बोलेपोगु अजय, जेम्स जेवियर, वाग्मारे दीपक, सबावथ हथ्या नाइक और इंजामुरी मधु के तौर पर की गई है। इन लोगों ने नाबालिग के साथ कई बार मारपीट की और उसे जबरन नशीली दवाओं का सेवन करवाया। इसके बाद लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल फोन, स्कूटर और मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहन और सिम कार्ड जब्त किया। सभी आरोपियों को 29 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। अगले दिन उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में दो लोगों ने किया महिला के साथ दुष्कर्म
एक अन्य घटना में हैदराबाद की एक रियल इस्टेट फर्म में काम करने वाली महिला के साथ उसके सहकर्मियों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने से पहले महिला के ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान जनार्दन और सांगा रेड्डी के तौर पर की गई है। 

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को वह सेल्सवुमन का काम करने के लिए मियापुर गई थी। वहां उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई, जिसने उसे उसके होस्टल से उठाया था। वह उन दो लोगों के साथ यादगिरिगुट्टा गई। रात में वहां से लौटने के दौरान तीनों एक निर्माणाधीन इमारत में रुक गए। महिला को उसके साथियों ने बताया कि उनकी कार खराब हो गई है। इसके बाद दोनों ने महिला को खाना ऑफर किया, जिसे उसने लेने से इनकार कर दिया। हालांकि, दोनो लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंग पीने के लिए मना लिया। कोल्ड ड्रिंग पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगा। 


मौके का फायदा उठाते हुए दोनों लोगों ने महिला के साथ सुबह तक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म करने के दौरान उसे मारा भी गया। इस घटना के बाद दोनों ने महिला को उसके हॉस्टल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed