{"_id":"5e6c1f838ebc3ea7f15dea14","slug":"girl-from-a-village-in-madhya-pradesh-hoisted-the-tricolor-in-australia-on-holi-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के एक गांव की लड़की ने होली के दिन ऑस्ट्रेलिया में फहराया तिरंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश के एक गांव की लड़की ने होली के दिन ऑस्ट्रेलिया में फहराया तिरंगा
Sat, 14 Mar 2020 05:34 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इस मिसाल को मध्य प्रदेश के पाताल कोट के तामियां गांव की रहने वाली भावना ने सच साबित किया। होली के दिन ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोसिउसजोयो चोटी पर तिरंगा फहराकर उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
भावना देहारिया बताती हैं कि अपने देश की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने होली के दिन ऑस्ट्रेलिया की चोटी पर तिरंगा फहराया। मध्य प्रदेश के एक गरीब परिवार से आने वाली भावना की जिंदगी में कुछ भी आसान नहीं था। लड़की होने के चलते और एक गरीब परिवार से होने के नाते उन पर कई पाबंदियां लगाई गई थीं।
विज्ञापन
आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावना बताती हैं कि जब घर वालों से अपने इस शौक के विषय में बात की तो घर से ज्यादा समर्थन नहीं मिला। चूंकि पिताजी एक स्कूल मास्टर थे तो उनका कहना था कि जल्दी पढ़ाई पूरी करके शादी कर लो, लेकिन मैंने ठान ली थी कि मुझे अपने इस सपने को पूरा करना है।
विज्ञापन
पर्वतारोहण में बचपन से ही दिलचस्पी होने के कारण भावना ने पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंनेे शारीरिक शिक्षा में स्नातक किया। दिल्ली के इंडियन माउंटेनयरिंग फाउंडेशन से उन्हें काफी सहयोग मिला। इसी के सहारे उन्होंने पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया। भावना बताती हैं कि वह साल 2016 से दिल्ली की इस संस्था की सदस्य हैं। इसी के माध्यम से उन्हें कई पर्वतारोहियों से मिलने का मौका मिला और उन्होंने इस संस्था से काफी कुछ सीखा भी।
जब भावना ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
22 अप्रैल 2019 को भावना ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। भावना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला हैं। अपने दल की एक टीम के साथ वह मार्च के महीने में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंची। इस टीम के साथ 22 अप्रैल को उन्होंने (8,848 मीटर) की ऊंचाई पर सागरमाथा (एवरेस्ट) पर भारत का झंडा लहराया।