फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl flee away with other community boy, harmony disturb

संप्रदाय विशेष की युवती भगाने पर बवाल, हमलावरों ने युवक के घर में जमकर की तोड़फोड़

Tue, 12 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 12 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
girl flee away with other community boy, harmony disturb
युवक के घर फेंके गए ईंट पत्थर - फोटो : ब्यूरो/ बिजनौर

यूपी के बिजनौर में धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल में एक संप्रदाय विशेष की युवती के भगाकर लाने पर बवाल हो गया। युवती पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवक के परिवार के सदस्यों पर हमला करने के साथ ही हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही रविवार रात पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी ने बताया कि उसका भतीजा हरियाणा के सोनीपत में एक कंपनी में नौकरी करता है। वहां पर हरदोई की गैर समुदाय की युवती भी नौकरी करती है। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। करीब 25 दिन पहले युवती लड़के के घर आई।
विज्ञापन


बस्ती के पास रहने वाले दूसरे संप्रदाय के लोगों को युवती के हाव भाव को लेकर शक हो गया। संप्रदाय विशेष के लोगों ने इसकी पूरी तहकीकात की। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कानून किसी को हाथ में लेने नहीं देंगे'

girl flee away with other community boy, harmony disturb
घर में फेंका ईंट पत्थर - फोटो : ब्यूरो/ बिजनौर

पुलिस ने इस मामले में हरदोई थाने की पुलिस से युवती के बारे में जानकारी की। हरदोई पुलिस ने बताया कि इस युवती को लेकर उनके परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। इस पर धामपुर पुलिस ने युवती को करीब 10 दिन पहले हरदोई पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था।

इस मामले को लेकर रविवार की रात संप्रदाय विशेष के लोगों ने युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवक के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के साथ ही घर में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। 

एएसपी (देहात) डॉ. धर्मवीर सिंह सिंह के मुताबिक जांच के बाद पता लगा है कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें एक साथ रहने की इजाजत है। ऐसे में किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए कई के खिलाफ बलवा और एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed