{"_id":"5737a68c4f1c1b967c919cbd","slug":"girl-committed-suicide-before-up-board-result-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट से पहले छात्रा ने आग लगाकर जान दी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रिजल्ट से पहले छात्रा ने आग लगाकर जान दी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 15 May 2016 03:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक: आत्म हत्या
यूपी के मेरठ जिलान्तर्गत लिसाड़ी गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा ने रिजल्ट आने से पहले ही आग लगाकर जान दे दी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट रविवार (आज) आना है। घटना इतनी वीभत्स थी कि परिवार के लोगों की भी रूह कांप गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की लिसाड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा रिजल्ट को लेकर शनिवार को तनाव में थी। जिसके चलते छात्रा ने कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। जब तक परिजन और आसपास के लोग समझ पाते, तब तक छात्रा बुरी तरह से झुलस चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय ही छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
भाजपा नेता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी का कहना है कि रिजल्ट को लेकर छात्रा तनाव में बताई गई थी। इस मामले में परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। वहीं, एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन