लड़की ने गांव की वेश्यावृति परंपरा को तोड़ा, उठाया बड़ा कदम
गुजरात में एक जोड़े को अपनी मर्जी से शादी करना भारी पड़ रहा है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं लेकिन गुजरात वाडिया गांव में इन प्यार करने वालों का विरोध एक अलग परंपरा की वजह से किया जा रहा है। इस परंपरा के चलते गांव वाले इस शादी को मानने को राजी नहीं है और दोनों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
खबरों के अनुसार गांव सारणिया जाति का बसाया हुआ है और यहां हर लड़की को 13 साल की होते ही वेश्यावृति के धंधे में धकेल दिया जाता है। इस परंपरा का विरोध कर 2012 में एक एनजीओ ने गांव की पहली शादी करवाई थी लेकिन गांव वालों ने और शांदियां नहीं होने दी।
हैरान करने वाली बात है कि गांव वाले नए शादी-शुदा जोड़े को जान से मार देना चाहते हैं।
गांव वालों का मानना गांव की और लड़कियां भी दोहराएंगी ये गलती
परंपरा के टूट जाने पर नाराज गांववालों का कहना है कि अगर इनकी शादी सफल हो गई तो गांव की बाकी लड़कियां भी ऐसा करने से पीछे नहीं रहेंगी जो कि वेश्यावृति के लिए एक खतरा है। लड़के का कहना है कि उन्हें शादी करने से पहले भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
सने बताया कि उसे अपने परिवार को मनाने में 6 महीने लग गए और वह मान भी गए, लेकिन गांव के किसी शख्स ने उन्हें भड़का दिया और मजबूरन दोनों को भाग कर शादी करनी पड़ी।