फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girish Chandra Murmu appointed as the Comptroller And Auditor General of India, CAG, Says Ministry of Finance

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू होंगे देश के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी), कल लेंगे शपथ

Fri, 07 Aug 2020 01:19 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 07 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Girish Chandra Murmu appointed as the Comptroller And Auditor General of India, CAG, Says Ministry of Finance
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : PTI

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी या कैग) बनाया है। वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे। मुर्मू कल यानी कि शनिवार को देश के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने बृहस्पतिवार को इस बारे में आदेश जारी किया। महर्षि अगले सप्ताह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। महर्षि को साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा।
विज्ञापन


मुर्मू ने बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) के पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया। 1985 बैच के गुजरात कॉडर के आईएएस अफसर मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह उनके प्रमुख सचिव थे। एक मार्च 2019 से वह वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे थे। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बीते साल 31 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed