{"_id":"609f9ea24f181f4be775cb8b","slug":"ghulam-nabi-azad-wrote-a-letter-to-pm-modi-gave-suggestions-on-increasing-vaccine-supply-and-improving-health-infrastructure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: गुलाम नबी आजाद ने पीएम को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने व स्वास्थ्य ढांचे में सुधार पर दिए सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: गुलाम नबी आजाद ने पीएम को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने व स्वास्थ्य ढांचे में सुधार पर दिए सुझाव
Sat, 15 May 2021 03:42 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 15 May 2021 03:42 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर देश में कोरोना रोधी दवाओं का उत्पादन बढ़ाने व स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी के कारण बने हालातों को लेकर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को काफी चिंता सता रही है। यह वजह रही कि उन्होंने आज यानी शनिवार (14 मई) की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में कोविड-19 रोधी दवाओं का उत्पादन बढ़ाने संबंधी कुछ कदमों का सुझाव दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी भेजा गया पत्र
पार्टी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आजाद ने अपने पत्र में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और भी मजबूत करने के लिए सुझाव दिए हैं। इतना ही नहीं, इस पत्र की एक प्रति केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
टीका लगाने वालों की संख्या बढ़ाने की सिफारिश
कांग्रेस के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सदस्य ने देश में टीका लगाने वालों की संख्या बढ़ाने की भी सिफारिश की। साथ ही उन्होंने देश में महामारी से निपटने के लिए टीकों की और अधिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी सुझाव दिए। बता दें, इस साल की शुरुआत में आजाद का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के हालात और टीकाकरण अभियान पर शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी राज्य कोरोना की जांच ठीक से कराएं व आंकड़ों को न छुपाएं। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया।