फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Get COVID Vaccination Certificate Within Seconds On WhatsApp Union Health Minister Mansukh Mandaviya Said

कोरोना टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया बोले- व्हाट्सएप पर कुछ ही सेकंड में मिलेगा प्रमाणपत्र, जानें प्रक्रिया

Sun, 08 Aug 2021 07:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Aug 2021 07:13 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने बताया है कि अब कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग तीन आसान चरणों में माइजीओवी कोरोना हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Get COVID Vaccination Certificate Within Seconds On WhatsApp Union Health Minister Mansukh Mandaviya Said
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

अब कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोग व्हाट्सएप पर आसानी से प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसे बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने ट्वीट किया कि सरकार तकनीक का उपयोग कर आम आदमी के जीवन में क्रांति लाने की कोशिश कर रही है। इसी के मद्देनजर अब तीन आसान चरणों में माइजीओवी (MyGov) कोरोना हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र हासिल करें।
विज्ञापन


ऐसे व्हाट्सएप पर प्राप्त करें प्रमाणपत्र
  1. पहले मोबाइल फोन संपर्क नंबर सुरक्षित करें: +91 9013151515
  2. व्हाट्सएप पर 'covid certificate' टाइप करें और भेजें
  3. ओटीपी दर्ज करें। फिर सेकंडों में अपना प्रमाणपत्र हासिल करें।
Image

अधीर रंजन ने मोदी को लिखी चिट़्ठी

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के लिए कोरोना वैक्सीन का कोटा बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में घनी आबादी को देखते हुए कोरोना के विस्फोट का भी खतरा है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल की 10 करोड़ आबादी में से 70 प्रतिशत अभी भी वायरस से सुरक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed