फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GES 2017 Ivanka Trump Cherie Blair participating at Hyderabad

इवांका ट्रंप बोलीं- टेक ने बढ़ाया महिलाओं का मान, समाज की भी बदली सोच

Wed, 29 Nov 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
GES 2017 Ivanka Trump Cherie Blair participating at Hyderabad
ivanka-trump - फोटो : ANI

हैदराबाद में चल रहे GE समिट का दूसरा दिन महिलाओं के नाम है। वुमन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल थीम पर आयोजित इस समिट में दुनियाभर की करीब 1500 से अधिक महिलाएं इंटरप्रेन्योर भाग ले रही हैं। समिट के दूसरे दिन भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप छाई हुई हैं।

विज्ञापन


सुबह आयोजित कार्यक्रम में इवांका के साथ आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव शामिल हुए। बातचीत के दौरान इवांका ने कहा कि पिछले एक दशक में महिला इंटरप्रेन्योर की तादाद तेजी से बढ़ रही है क्योंकि महिलाओं के लिए वर्क प्लेस में माहौल बदल रहा है।
विज्ञापन


परिवार रूढीवादी सोच से बाहर आ रहे हैं और महिलाओं को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं इवांका ने ये भी कहा कि अगर कुछ नारी विरोधी बातों और लोगों को हटा दें तो सोसाइटी भी महिलाओं को सपोर्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: गुजरात में चुनाव की धूम, मैडम रूपाणी के हाथों में राजकोट की कमान

इवांका ने बातचीत में कहा कि यहां बात सिर्फ महिलाओं के इश्यू की नहीं है, अब समय आ गया है कि हम गंभीर मुद्दों के बारे में भी सोंचे, हम देश ही नहीं दुनिया की आधी आबादी हैं और हम बराबरी का हक रखते हैं।

आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है

GES 2017 Ivanka Trump Cherie Blair participating at Hyderabad
इवांका ट्रंप

उन्होंने चंदा कोचर से बात करते हुए कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है और अगर विश्व को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहते हैं तो हमें जेंडर गैप को भी खत्म करना होगा।
 

हैदराबाद में चल रहे तीन दिवसीय GES 30 नवंबर तक चलेगा। इवांका ने ये भी कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिए टेक्नोलॉजी भी अहम भूमिका निभा रही है,  हमें कामकाजी महिलाएं को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में बदलाव लाने की भी जरूरत है। 

इसी सम्मेलन में भाग लेने आई हैं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने कहा कि आज महिलाओं को 3C की जरूरत है- कॉन्फिडेंस, कैपेबिलिटीज और एक्सेस टू कैपिटल। चेरी ने कहा कि अब समय आ गया कि पुरुष महिलाओं को बराबरी का हक दें और अपने बराबर ही समझें।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed