फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   German Ambassador Ackermann said Europe deserves good indian mangoes

Europe-India: भारत से आम की पहली खेप बेल्जियम पहुंची, जर्मन राजदूत एकरमैन बोले- यूरोप अच्छे आमों का हकदार

Fri, 28 Jun 2024 01:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 01:35 AM IST
सार

उत्तर भारत से आमों की पहली खेप पहुंचने पर जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा, यूरोपीय लोग दक्षिण एशिया, विशेष रूप से भारत से आने वाले अच्छे आमों के हकदार हैं। आमों की कई किस्में बेल्जियम आ रही हैं। मुझे लगता है कि उत्तर भारतीय आम यूरोप, विशेष रूप से जर्मनी आ रहे हैं।

विज्ञापन
German Ambassador Ackermann said Europe deserves good indian mangoes
जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय उत्पादों के साथ बाजार में विविधता लाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय व्यंजनों के प्रति जर्मनी में सांस्कृतिक खुलापन और भारत से उच्च गुणवत्ता वाले आमों को यूरोप में लाने के महत्व पर जोर दिया। उत्तर भारत से आमों की पहली खेप पहुंचने पर एकरमैन ने कहा, यूरोपीय लोग दक्षिण एशिया, विशेष रूप से भारत से आने वाले अच्छे आमों के हकदार हैं। आमों की कई किस्में बेल्जियम आ रही हैं। मुझे लगता है कि उत्तर भारतीय आम यूरोप, विशेष रूप से जर्मनी आ रहे हैं। उन्होंने यूरोपीय सुपरमार्केट में भारतीय आमों के आगमन पर जश्न मनाया। कहा कि मैं इसलिए उत्साहित हूं कि हर कोई जानता है कि मुझे आम कितने पसंद हैं। 

विज्ञापन


जर्मन राजदूत एकरमैन ने यूरोप और भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के कृषि मंत्रालय के सहयोग से की गई यह पहल, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों को भारतीय कृषि उत्पादों के नियमित निर्यात के लिए एक स्थायी ढांचा स्थापित करना है। इन कृषि सहयोगों में बहुत संभावनाएं हैं। बेल्जियम के बाजारों में उत्तर भारतीय आम की विभिन्न किस्मों की शुरुआत यूरोपीय आम आयात में विविधता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से भारत और जर्मनी के बीच व्यापक कृषि सहयोग और व्यापार के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


एकरमैन ने यूरोपीय सुपरमार्केट में ब्राजील और पश्चिम अफ्रीका से आम के आयात की प्रबलता को स्वीकार किया और भारतीय व्यंजनों के प्रति जर्मनी में सांस्कृतिक खुलेपन को रेखांकित किया। कहा कि जर्मनी में भारतीय भोजन के लिए खुलापन और प्रशंसा बढ़ रही है। मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत से आम यूरोपीय स्टोर तक पहुंचें। उन्होंने जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों को भारतीय उत्पादों के निर्यात को नियमित करने के उद्देश्य से सहयोगात्मक प्रयास पर प्रकाश डाला और कृषि सहयोग में पर्याप्त लाभ की उम्मीद जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed