{"_id":"593f79c01126f4c80b8b5106","slug":"general-vk-singh-says-we-will-bring-him-back-fugitive-vijay-mallya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के बाहर बोला माल्या- अभी भी देखता हूं अरबों के ख्वाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोर्ट के बाहर बोला माल्या- अभी भी देखता हूं अरबों के ख्वाब
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
भारत के कई बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामलों में वांछित भारतीय कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण संबंधी मामले में मंगलवार को ब्रिटेन की एक अदालत में पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 4 दिसंबर तक के लिए जमानत दे दी। इस मौके पर माल्या ने कहा कि इस मामले में अपना पक्ष साबित करने के लिए उनके पास ‘पर्याप्त सुबूत’ हैं।
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक 61 वर्षीय माल्या मंगलवार को वेस्टमिंस्टर मेजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा लुइस अर्बुथनाट ने माल्या को 4 दिसंबर तक के लिए जमानत दे दी।
विज्ञापन
मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। माल्या ने अदालत के बाहर मीडिया से कहा, ‘मैं किसी भी अदालत से भाग नहीं रहा हूं। मेरे पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पर्याप्त सुबूत हैं।’ माल्या ने कहा, ‘मैं मीडिया में इसलिए बयान नहीं देता क्योंकि उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। मेरे पास पर्याप्त सुबूत हैं। मैं एक क्रिकेट मैच के दौरान भारत का समर्थन करने पहुंचा तो मीडिया ने उन्माद पैदा कर दिया। ऐसे में बेहतर है कि मैं कुछ भी न बोलूं।’
विज्ञापन
वहीं, माल्या ने कहा कि वह मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच देखने आ सकते हैं। ब्रिटेन क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने इस मामले में भारतीय अधिकारियों की ओर से पैरवी की। सीपीएस ने सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से पिछले महीने लंदन में मुलाकात कर मामले की जानकारी ली थी।
सीपीएस की टीम इस मामले में ईडी और सीबीआई के ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावजों के आधार पर पैरवी कर रही है। मंगलवार को माल्या के मामले में हुई सुनवाई के लिए सीबीआई के एक अधिकारी भी नई दिल्ली से लंदन पहुंचे थे।
गौरतलब है कि माल्या ने बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। इस मामले में वह भारत में वांछित हैं। वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में हैं। 18 अप्रैल को प्रत्यर्पण वारंट पर स्कॉटलैंड यार्ड ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
दो पियकक्ड़ों ने चोर कहकर बुलाया#WATCH I deny all allegations, I have enough evidence to prove my case in court,says Vijay Mallya on arrival in London court pic.twitter.com/n5U0sNHIhY
— ANI (@ANI_news) June 13, 2017
लंदन में मैच देखने के दौरान भारतीय मूल के दर्शकों के चोर-चोर कहने के सवाल पर विजय माल्या ने कहा कि दो पियकक्ड़ों ने उन्हें चोर कहकर बुलाया। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर कुछ दर्शकों ने माल्या को चोर-चोर कहते हुए हूंटिंग की थी।
माल्या को वापस लाने को उठाए गए हैं जरूरी कदम : सिंह
विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने मंगलवार को कहा कि कई बैंकों के करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के आरोपी विजय माल्या को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। माल्या के प्रत्यर्पण की कोई समय सीमा तो तय नहीं है, लेकिन भारत ने इसके लिए जरूरी सभी दस्तावेज ब्रिटेन भेज दिया है।
सिंह ने कहा कि ब्रिटेन दस्तावेजों का अध्ययन कर रहा है और हम माल्या के प्रत्यर्पण का इंतजार। मंत्री ने कहा कि प्रत्यर्पण इतना सरल और आसान नहीं है जितना जनता सोचती है। किसी भी देश के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर के समय कुछ शर्तें निर्धारित की जाती हैं।
ब्रिटेन के कानून के मुताबिक अगर कोई वहां वैद्य पासपोर्ट पर पहुंचता है और बाद में उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। सिंह ने कहा कि भारत ने ईडी के माध्यम से माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेज ब्रिटेन को सौंप दिया है।
सिंह ने कहा कि ब्रिटेन दस्तावेजों का अध्ययन कर रहा है और हम माल्या के प्रत्यर्पण का इंतजार। मंत्री ने कहा कि प्रत्यर्पण इतना सरल और आसान नहीं है जितना जनता सोचती है। किसी भी देश के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर के समय कुछ शर्तें निर्धारित की जाती हैं।
ब्रिटेन के कानून के मुताबिक अगर कोई वहां वैद्य पासपोर्ट पर पहुंचता है और बाद में उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। सिंह ने कहा कि भारत ने ईडी के माध्यम से माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेज ब्रिटेन को सौंप दिया है।