{"_id":"69ffe009d481e4bbbe036ec8","slug":"general-raja-subramani-appointed-new-cds-india-military-appointments-national-security-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव को वरिष्ठता पर तरजीह: सेना और वायुसेना प्रमुख से जूनियर हैं जनरल सुब्रमणि, सामने होंगी ये चुनौतियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुभव को वरिष्ठता पर तरजीह: सेना और वायुसेना प्रमुख से जूनियर हैं जनरल सुब्रमणि, सामने होंगी ये चुनौतियां
Sun, 10 May 2026 07:02 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 10 May 2026 07:02 AM IST
सार
सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। चीन और पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ सुब्रमणि की नियुक्ति में वरिष्ठता के बजाय उनके युद्धक अनुभव और रणनीतिक कौशल को प्राथमिकता दी गई है। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती भारतीय सेनाओं का 'थिएटरीकरण' यानी संयुक्त थिएटर कमान को लागू करना होगा। इसके साथ ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीडीएस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि की नियुक्ति यह स्पष्ट करती है कि फिलहाल सरकार का प्राथमिक ध्यान चीन और उसके सहयोगी पाकिस्तान से सटी थल सीमाओं पर मिलने वाली चुनौतियों पर केंद्रित है। गढ़वाल राइफल्स में कमीशन प्राप्त जनरल सुब्रमणि के पास डोकलाम संकट के दौरान सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, असम व पंजाब जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सेना की कमान संभालने का व्यापक अनुभव है।
वे सेना की सेंट्रल कमांड के कमांडर और उप सेना प्रमुख भी रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि के चयन में वरिष्ठता के ऊपर योग्यता के सिद्धांत को तरजीह दी गई है। सुब्रमणि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से एक साल जूनियर हैं। सीडीएस के चयन में सरकार ने अनुभव के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को आधार बनाया है।
थिएटरीकरण बड़ी चुनौती
जनरल सुब्रमणि के सामने सबसे बड़ी चुनौती संयुक्त थिएटर कमान का कार्यान्वयन होगा। मौजूदा सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने हाल ही में थिएटरीकरण का खाका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा है। खास यह भी है कि सरकार ने लगातार तीसरा सीडीएस थल सेना से ही चुना है। जबकि दो सीडीएस थल सेना से चुनने के बाद वायुसेना और नौसेना से सीडीएस चुने जाने की संभावना भी जताई जा रही थी। हालांकि, जब तक थिएटर कमान को अमलीजामा नहीं पहना लिया जाता, तब तक सीडीएस पद पर थल सेना का ही दबदबा रहने की संभावना है। नौसेना और वायुसेना को इस पद के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CDS: राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस और कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख, जानें कब से संभालेंगे पद
कौन हैं नए सीडीएस?
जनरल सुब्रमणि देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर के तौर पर मौजूदा जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे, वहीं वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान का नेतृत्व कर रहे वाइस एडमिरल स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यरत एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि पिछले साल 31 जुलाई को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। वह 30 मई को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार ग्रहण करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। अपने 40 वर्षों से अधिक के शानदार कॅरिअर में, लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने संघर्ष और विभिन्न मोर्चों पर सेवा की और कई कमांड व प्रशिक्षण संबंधी पदों पर कार्य किया।
वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन