फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   general elections : Coalition failed in West Bengal due to Congress behavior said Sitaram Yechury

कांग्रेस के अड़ियल रुख अपनाने से पश्चिम बंगाल में नहीं हो पाया गठबंधन : सीताराम येचुरी

Wed, 03 Apr 2019 02:56 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 03 Apr 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
general elections : Coalition failed in West Bengal due to Congress behavior said Sitaram Yechury
फाइल फोटो - फोटो : ANI

वामदलों ने लोकसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों के गठबंधन की पहल कारगर नहीं हो पाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी के बाद अब माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी कहा है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के अड़ियल रुख के कारण गठबंधन नहीं हो पाया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


येचुरी ने बताया, ‘पश्चिम बंगाल में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके बावजूद वहां के लोगों को हमारी तरफ से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को ही हराने का संदेश दिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाने के बाद भी यह धारणा स्पष्ट है कि सिर्फ वाम दल ही भाजपा और तृणमूल कांग्रेस से लड़ने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल और बिहार में कांग्रेस से बात नहीं बन पाने के कारण वामदल अलग चुनाव लड़ रहे हैं। रेड्डी विपक्ष की उम्मीद के मुताबिक एकजुटता नहीं हो पाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं। पश्चिम बंगाल और बिहार सहित अन्य राज्यों में विपक्षी दलों का गठबंधन नहीं हो पाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर उठ रहे सवालों को लेकर येचुरी ने कहा, ‘राहुल गांधी अपनी पार्टी के हितों को देखते हुये फैसले कर रहे हैं। हमारी सभी दलों से अपील है कि मूल उद्देश्य भाजपा को हराने का होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जहां तक पश्चिम बंगाल का मामला है, हमने अपनी तरफ से पूरी संजीदगी दिखाई लेकिन कांग्रेस ने इसे स्वीकार नहीं किया। हमारी प्राथमिकतायें स्पष्ट हैं और पश्चिम बंगाल के लोग इससे वाकिफ हैं। कांग्रेस की क्या प्राथमिकता है, यह कांग्रेस को तय करना है।’ येचुरी ने कहा ‘बेशक गठबंधन प्रक्रिया को कांग्रेस ने ठीक से नहीं लिया। ऐसा क्यों हुआ, इसका जवाब कांग्रेस ही दे पाएगी। भाजपा विरोधी मतों को अधिकतम संख्या में अपने पक्ष में करना हमारी प्राथमिकता है, कांग्रेस को अपनी प्राथमिकता तय करना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed