फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections 2019: Sumitra Mahajan meets PM Narendra Modi in Delhi over bjp candidate in indore

दिल्ली में पीएम मोदी से मिलीं 'ताई', इंदौर सीट पर नहीं हो पाया कोई फैसला

Sat, 20 Apr 2019 08:50 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Apr 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Sumitra Mahajan meets PM Narendra Modi in Delhi over bjp candidate in indore
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो)

भाजपा इंदौर लोकसभा सीट के लिए अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। लोकसभा अध्यक्ष और सांसद सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में भी इंदौर से भाजपा प्रत्याशी का फैसला नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाजन शुक्रवार को ही इंदौर लौटने वाली थीं लेकिन अब वो रविवार को दिल्ली से वापस जाएंगी। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय दोनों की ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में समान पकड़ है। संघ और भाजपा की दोनों वरिष्ठ नेताओं के नामों पर रजामंदी भी थी, लेकिन दोनों ही इस लोकसभा के चुनावी मैदान से हट चुके हैं। पिछले तीन दिनों में इंदौर में प्रत्याशी के रूप में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी और डॉ. उमाशशि शर्मा की रही है। हालांकि इस रेस में शंकर लालवानी आगे बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा चाहती है कि इस सीट से किसी ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए जिसकी इंदौर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में अच्छी पकड़ हो। इंदौर लोकसभा सीट में कुल साढ़े 23 लाख मतदाता हैं, इसमें महू शामिल नहीं है। राऊ को शहर में मिलाया जाए तो साढ़े 17 लाख वोट शहरी मतदाताओं के हैं, वहीं 6 लाख वोट सांवेर, देपालपुर और राऊ के कुछ हिस्से के हैं। शहरी-ग्रामीण समीकरण में भाजपा को चिंता यही है कि यदि वह शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उतारती है तो उसे इन साढ़े 6 लाख वोट की भी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर सीट के लिए भाजपा में इतने नाम सामने आने के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय और सुमित्रा महाजन दोनों ही प्रत्याशी का फैसला नेतृत्व के ऊपर छोड़ चुके हैं। महाजन की पसंद को लेकर एक धड़ा पहले ही विधानसभा चुनाव का हवाला दे रहा है कि 'ताई' की पंसद के चारों उम्मीदवार चुनाव हार चुके हैं। दूसरी और विजयवर्गीय इस संबंध में पूरी तरह मौन हैं, खासकर इंदौर प्रत्याशी चयन को लेकर। उनका कहना है कि संगठन जल्द निर्णय करेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed