{"_id":"5c8a1846bdec224b9d4f5a8f","slug":"general-elections-2019-jolt-to-congress-tmc-as-tom-vadakkan-and-arjun-singh-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम चुनाव 2019: कांग्रेस और तृणमूल को झटका, टॉम वडक्कन, अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम चुनाव 2019: कांग्रेस और तृणमूल को झटका, टॉम वडक्कन, अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल
Thu, 14 Mar 2019 02:30 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
टॉम वडक्कन और अर्जुन सिंह भाजपा में शामिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सरगर्मी के बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रहे टॉम वडक्कन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल हो गए। टॉम, केरल के रोमन कैथोलिक समुदाय से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस में लंबी पारी खेली है। भाजपा में शामिल होने के बाद टॉम ने कहा,
"मैंने कांग्रेस पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे देश पर हमला किया तो मेरी पार्टी की प्रतिक्रिया दुखी करने वाली थी। इसने मुझे गहरा दुख पहुंचाया। अगर कोई राजनीतिक दल ऐसी पोजिशन लेता है जो देश के खिलाफ हो तो मेरे पास पार्टी छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।"
कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने पर आज दुख जाहिर किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'उन्हें हमारी शुभकामनाएं। उनके जाने का दुख है। आशा है कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी।'
टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
अर्जुन सिंह ने कहा कि जो टीएमसी कभी 'मां, माटी और मानुष' की बात करती है वहां अब सिर्फ 'मनी' यानी पैसा चलता था। उत्तरी 24 परगना के भाटपाड़ा से चार बार के विधायक अर्जुन सिंह, बैरकपुर से लोकसभा का टिकट चाहते थे। लेकिन यहां ममता ने दिनेश त्रिवेदी को तरजीह दी।

Tom Vadakkan: I left Congress party because when Pakistani terrorists attacked our land, my party's reaction to it was sad, it hurt me deeply. If a political party takes such a position that is against the country then I'm left with no option but to leave the party. pic.twitter.com/8oZYoFRGx4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 14, 2019
कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने पर आज दुख जाहिर किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'उन्हें हमारी शुभकामनाएं। उनके जाने का दुख है। आशा है कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी।'
टीएमसी विधायक अर्जुन सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मुकुल रॉय और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
Delhi: Trinamool Congress MLA Arjun Singh (in center) joins Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/QrWf6u6Qaw
— ANI (@ANI) March 14, 2019