{"_id":"5ca631a3bdec221469616e38","slug":"general-elections-2019-bjp-leader-shaina-says-political-parties-should-field-more-women-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को टिकट: शाइना एनसी ने की अपनी ही पार्टी की आलोचना, ममता-पटनायक को सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिलाओं को टिकट: शाइना एनसी ने की अपनी ही पार्टी की आलोचना, ममता-पटनायक को सराहा
Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
अमित मंडल
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
शाइना एनसी
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता शाइना एनसी ने गुरुवार को कहा कि वह निराश हैं कि उनकी पार्टी सहित अधिकतर राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य दलों को जागने की जरूरत है क्योंकि वे महिला हितों को लेकर केवल बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
शाइना ने यहां बयान जारी कर कहा कि योग्यता को अवसर की जरूरत होती है। प्रतिभा दिखाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों को ज्यादा महिला उम्मीदवारों को अवसर देना चाहिए ताकि हम अपनी चुनावी क्षमता को दिखा सकें। सभी दलों को जागने की जरूरत है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर प्रमुख दलों ने केवल 13 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। महाराष्ट्र में इस बार भाजपा ने सात महिला उम्मीदवारों, कांग्रेस ने तीन और राकांपा और शिवसेना ने एक-एक महिला उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दोनों नेताओं ने 33 फीसदी और 41 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
विज्ञापन