{"_id":"5c8b4e63bdec2214161d4f55","slug":"general-elections-2019-bjd-minister-pratap-jena-offers-cash-prize-for-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजद मंत्री ने की ज्यादा वोट पाने पर नकद इनाम की घोषणा, विपक्ष ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीजद मंत्री ने की ज्यादा वोट पाने पर नकद इनाम की घोषणा, विपक्ष ने दर्ज कराई शिकायत
Fri, 15 Mar 2019 02:18 PM IST
आसिम खान
भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में राज्य के कानून मंत्री प्रताप जेना की, बीजद प्रत्याशी के लिए सर्वाधिक वोट दिलाने वाली पंचायत को नकद इनाम देने की कथित घोषणा करने पर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने जमकर प्रताप जेना की आलोचना की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि सालीपुर विधानसभा सीट के बीजद उम्मीदवार को जिस पंचायत से अधिकतम वोट मिलेंगे, उस पंचायत को नकद इनाम दिया जाएगा। मंत्री की 35 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा का एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से शिकायत की और जेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री के खिलाफ सीईओ से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
इस पर बीजद प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा कि मामला सीईओ के विचाराधीन है और वह इस संबंध में फैसला करेंगे। इस मामले पर मंत्री प्रताप जेना की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।मालूम हो कि ओडिशा में आगामी लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होंगे।