{"_id":"5c9f2c06bdec22142c5cb7e8","slug":"general-election-2019-shivraj-praises-kamal-nath-for-loan-waiver-fact-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ताल: क्या किसानों की कर्ज माफी को लेकर शिवराज ने की कमलनाथ की तारीफ?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पड़ताल: क्या किसानों की कर्ज माफी को लेकर शिवराज ने की कमलनाथ की तारीफ?
Sat, 30 Mar 2019 02:39 PM IST
अनिल पांडेय
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
क्या शिवराज ने की कमलनाथ की तारीफ
- फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि शिवराज, पत्नी साधना को टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट में बताया जा रहा है कि शिवराज ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की किसान कर्ज माफी योजना की तारीफ भी की है। पोस्ट में किसान कर्ज माफी योजना को ऐतिहासिक बताया गया है और लिखा गया है कि मैं इस चुनाव में उनका साथ दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने जब इस पोस्ट की पड़ताल की तो पाया कि ऐसा कोई बयान शिवराज सिंह चौहान ने दिया ही नहीं है। वहीं हर बार शिवराज कर्जमाफी योजना को कांग्रेस का छल बताते हैं। कर्जमाफी को लेकर वह हमेशा से कमलनाथ पर हमलावर रहे हैं। दरअसल, राहुल सोनी नाम के फेसबुक यूजर ने शिवराज की नाराजगी की फर्जी पोस्ट डाली, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया।